होम / बिजनेस / अब इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ जाएगी EMI

अब इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ जाएगी EMI

महंगाई काबू करने के नाम पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) कई बार रेपो दरों में इजाफा कर चुका है. जिसकी वजह से बैंक कर्ज महंगा करते जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई के दौर में बैंक से कर्ज भी लगातार महंगा होता जा रहा है. अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने भी लोन महंगा कर दिया है. बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट पर आधारित फंड के लैंडिंग रेट (MCLR) में 20 BPS की बढ़ोतरी की है. बता दें कि SBI ने तीन महीने में तीसरी बार दरों में इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद तीन महीने की अवधि के लिए MCLR रेट 7.15% से बढ़कर 7.35 फीसदी हो गया है. इसी तरह छह महीने का MCLR रेट 7.45 प्रतिशतसे बढ़कर 7.65%. एक और दो साल का रेट 7.7% से बढ़कर 7.9 फीसदी और तीन साल का रेट 7.8 प्रतिशत से बढ़कर आठ प्रतिशत हो गया है.

कई बैंकों ने बढ़ाई दरें 
इससे पहले SBI ने पिछले महीने भी एमसीएलआर रेट में 10 बेसिस पॉइंट (BPS) की बढ़ोतरी की थी. दरअसल, महंगाई काबू करने के नाम पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) कई बार रेपो दरों में इजाफा कर चुका है. हाल ही में RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस अंक की बढ़ोतरी की थी. रेपो रेट दर अब 5.40 फीसदी हो गई है. इसके तुरंत बाद से बैंक लोन महंगा कर रहे हैं. कुछ दिन पहले HDFC Bank ने एमसीएलआर में पांच से 10 बेसिस अंक की बढ़ोतरी की थी. इसी तरह आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भी लैंडिंग रेट में 5 से 15 बीपीएस का इजाफा किया है.

इन पर सबसे ज्यादा मार 
SBI के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जिन्होंने पहले से लोन के रखा है. क्योंकि उनकी EMI बढ़ जाएगी. इसके साथ ही नए लोन भी पहले से ज्यादा महंगे पड़ेंगे. वहीं, एसबीआई ने रिटेल फिक्सड डिपॉजिट की ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए की गई FD पर 2.90 पर्सेंट से 5.65 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन के लिए इसी अवधि के लिए 3.40% से 6.40% पर्सेंट तक ब्याज दिया जा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

19 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

19 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

1 day ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

1 day ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

1 day ago


बड़ी खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

42 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

54 minutes ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

1 hour ago