होम / बिजनेस / अब नितिन गडकरी ने दे दी ट्रक वालों को बड़ी राहत, मिलेगी गर्मी से राहत 

अब नितिन गडकरी ने दे दी ट्रक वालों को बड़ी राहत, मिलेगी गर्मी से राहत 

केन्‍द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क किनारे सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

हमारे देश में एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य में सामानों का आदान प्रदान ट्रकों के जरिए ही होता है. लेकिन ट्रक चालकों की समस्‍याओं को लेकर चर्चा तो बहुत होती है लेकिन उनकी समस्‍याओं को समाधान तक ले जाने की कोशिश कम ही होती है. अब इस कड़ी में देश के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभी ट्रकों के कैबिन को एसी करने का आदेश दिया है. गडकरी ने कहा है कि वर्ष 2025 के बाद सड़कों पर बिना एसी कैबिन वाले ट्रक नहीं चलेंगे. उनकी इस घोषणा ने ट्रक चालकों को बड़ी राहत दी है.

कहां नितिन गडकरी ने की ये घोषणा 
केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा ने ये बात महिंद्रा लॉजिस्टिक्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कही है. उन्‍होंने कहा कि जिस दिन से मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है, उसी दिन से वह ट्रक केबिनों में एयर कंडीशनर पेश करना चाहते हैं. हालाँकि, गडकरी के अनुसार, उनकी इस बात को महसूस नहीं किया गया क्योंकि लोगों का कहना था कि इससे ट्रकों की लागत बढ़ जाएगी. 
लेकिन आज इस कार्यक्रम में आने से पहले, मैंने उस फ़ाइल पर हस्ताक्षर किए हैं जो ट्रक ड्राइवरों के कैबिन में एयर कंडीशनिंग को अनिवार्य करती है. गडकरी ने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ट्रक चलाने वाले लोगों को ये सब मिलना चाहिए.

सड़क किनारे मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं 
केंद्रीय मंत्री नि‍तिन गडकरी ने कहा कि केंद्र राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़कों के किनारे सुविधाओं को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय 570 रोड साइड सुविधाएं बना रहा है, जिनमें से 170 के लिए टेंडर दिए जा चुके हैं और काम भी शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य राजमार्ग के प्रत्येक 50 किलोमीटर पर एक सुविधा केंद्र बनाना है.

सड़क दुर्घटनाओं में लानी है कमी 
गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों और उन्हें कम करने के लिए किए गए उपायों पर भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों की बेहतर डिजाइनिंग और उचित नियमों का पालन करने के लिए चालकों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ लेन ड्राइविंग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.
गडकरी की घोषणा से कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 3 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका का दौरा किया और वाशिंगटन से न्यूयॉर्क तक एक ट्रक में यात्रा की. जहां उन्‍होंने एक ट्रक ड्राइवर के साथ सफर करते हुए उन्‍हें मिलने वाली सुविधाओ और भारत के ट्रकों की परेशानियों को लेकर अपनी बात कही थी. ट्रक चालक ने राहुल के सवाल के जवाब में कहा कि भारत में ट्रकों को चालक के आराम के लिए डिजाइन नहीं किया जाता है, जबकि अमेरिका में निर्माताओं के लिए सुरक्षा और आराम सुविधाएं प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर हैं. केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बाद, मंगलवार के कारोबारी सत्र में एम्बर एंटरप्राइजेज के शेयर 13 डॉलर बढ़कर 2,387 रुपये हो गए. एम्बर एंटरप्राइजेज हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) उद्योग के लिए एक प्रमुख समाधान प्रदाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago