होम / बिजनेस / अब मास्‍टर ब्‍लास्‍टर हुए डीपफेक वीडियो का शिकार, बेटी को लेकर कह रहे हैं ये बात

अब मास्‍टर ब्‍लास्‍टर हुए डीपफेक वीडियो का शिकार, बेटी को लेकर कह रहे हैं ये बात

इस वीडियो को लेकर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके अपनी रखी हैं,  उन्होंने कहा कि ये टेक्‍नोलॉजी का गलत उपयोग है जो बिल्‍कुल ठीक बात नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जब दक्षिण भारत की एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सामने आया था उस वक्‍त देश में टेक्‍नोलॉजी के इस्‍तेमाल को लेकर सभी ने चिंता जताई थी. उस घटना पर सरकार की ओर से जिस तरह से प्रतिक्रिया दी गई थी उसके बाद लगा था कि शायद ऐसा नहीं होगा. लेकिन अब डीपफेक टेक्‍नोलॉजी की तकनीक का शिकार इस बार कोई आम आदमी नहीं बल्कि देश के जाने माने और लोकप्रिय क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो ने सभी को चौंका दिया है जिसमें वो एक एप के सिलसिले में अपनी बेटी का जिक्र करते हुए सुनाई दे रहे हैं.

आखिर क्‍या है ये डीपफेक वीडियो? 
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से सचिन तेंदुलकर का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो एक गेमिंग एप का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस एप का नाम है Skyworld Aviator Quest.वो इस वीडियो में कह रहे हैं कि मेरी बेटी इस समय ये गेम खेल रही है जिसके बारे में इस वक्‍त हर आदमी बात कर रहा है. हर दिन इस गेम को खेलकर वो 180 हजार रुपये निकाल रही है. मुझे कभी कभी आश्‍चर्य होता है कि पैसा कमाना कितना आसान हो गया है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ये एप बिल्‍कुल मुफ्त है. कोई भी आईफोन मालिक इसे डाउनलोड कर सकता है. 

dddddddd 
इस डीपफेक वीडियो को लेकर सचिन ने एक ट्वीट किया है. इसमें सचिन ने कहा है कि 
ये वीडियो नकली है और आपको धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस प्रकार का दुरुपयोग बिल्कुल गलत है। आप सब से विनती है के ऐसे वीडियो या एप या विज्ञापन आपको अगर नजर आए तो उन्हें तुरंत रिपोर्ट करें. सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को भी सावधान रहना चाहिए और इनके खिलाफ की गई शिकायत पर जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहिए. उनकी भूमिका इस बारे में बहुत जरूरी है ताकि गलत सूचना और खबरों को रोका जा सके और डीपफेक का दुरुपयोग खत्म हो. 

sdd
डीपफेक वीडियो का सितम सिर्फ भारत की सेलीब्रिटी को नहीं सहना पड़ रहा है बल्कि विदेशा में भी इसे लेकर चिंता जताई गई है. सबसे खास बात ये है कि भारत में ही इससे रश्मिका मंदाना से लेकर कई लोगों के डीपफेक वीडियो में सामने आ चुके हैं. खुद केन्‍द्र सरकार इसे लेकर सख्‍त प्रावधान कर चुकी है और ऐसे मामले सामने आने पर प्‍लेटफॉर्म से उसे जल्‍द से जल्‍द हटाने को कह चुकी है. केन्‍द्र सरकार की ओर से इसे हटाने के लिए समय सीमा भी निधारित की गई है. 

ये भी पढ़ें: आखिर बाजार में क्‍या हुआ महंगा जिससे बढ़ गई थोक महंगाई, यहां पहुंचा आंकड़ा
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

16 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

19 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

20 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

20 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

16 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

21 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

19 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

20 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

20 hours ago