होम / बिजनेस / अब चुटकी बजाते ही ट्रांसफर हो जाएंगे लाखों रुपये, नहीं चाहिए खाता नंबर
अब चुटकी बजाते ही ट्रांसफर हो जाएंगे लाखों रुपये, नहीं चाहिए खाता नंबर
इस बदलाव के तहत अगर अभी तक आपको सबसे पहले उसकी जानकारी को एड करना होता था जिसे पैसा भेजने है. एड करने के कुछ देर बाद ही आप उसे पैसे भेज पाते थे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
नए जमाने की बैंकिंग में हर बैंक मोबाइल एप्लीकेशन के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहा है. बैंक आए दिन नई सुविधा को लॉन्च कर रहे हैं जिससे यूजर आसानी से पेमेंट कर सके. इसी कड़ी में नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ने आईएमपीएस पर नई सुविधा को लॉन्च किया है. इस सुविधा के तहत अब आप बिना पैसे जिसे भेजना है उसकी डिटेल डाले बिना उसे 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके लिए ना तो खाता नंबर की जरूरत है और ना ही आईएफएससी कोड की जरूरत है.
क्या हुआ है बदलाव?
इस बदलाव के तहत अगर अभी तक आपको इतना बड़ी राशि भेजनी होती थी तो उसके लिए आपको सबसे पहले उसकी जानकारी को एड करना होता था जिसे पैसा भेजना है. एड करने के कुछ देर बाद ही आप उसे पैसे भेज पाते थे. लेकिन अब NPCI (National Payment Corporation of India) ने जो बदलाव किया है उसके लिए आपको पैसे प्राप्त करने वाले का मोबाइल नंबर और बैंक का नाम पता होना चाहिए. लेकिन ये सुविधा के केवल आईएमपीएस पर ही मिलेगी.
क्या ऐसे में बढ़ जाएगा खतरा?
इस अपडेट के साथ आपके मन में भी एक सवाल आ रहा होगा कि इससे पैसों के गलत खाते में जाने का खतरा बढ़ जाएगा. NPCI की ओर से इसे लेकर भी बताया गया है कि इस सिस्टम को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है.एनपीसीआई ने कहा है कि इस मामले में बैंकों से अपेक्षा की जाती है कि वे डिफॉल्ट एमएमआईडी (मोबाइल मनी आइडेंटिफिकेशन नंबर) के साथ सदस्य बैंक नामों की मैपिंग बनाए और फंड ट्रांसफर की इस नई विधि को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक यूआई/यूएक्स का पालन करें. एनपीसीआई की ओर से 31 अक्टूबर को पहले ही पत्र जारी किया जा चुका है कि इसका पालन 31 जनवरी तक कर लिया जाए.
कैसे करें इसका इस्तेमाल?
आईएमपीएस वो सेवा है जिसके जरिए 24 घंटे फंड ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है. इस सुविधा में के तहत अब अगर आपको पैसा ट्रांसफर करना है तो उसके लिए आपको
स्टेप 1: मोबाइल बैंकिंग ऐप पर जाएं.
स्टेप 2: 'फंड ट्रांसफर' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: फंड ट्रांसफर के लिए पसंदीदा विधि के रूप में 'आईएमपीएस' चुनें.
स्टेप 4: जिसे पैसे भेजने हैं उसका मोबाइल नंबर दें और फिर लाभार्थी बैंक का नाम चुनें. विशेष रूप से, खाता संख्या या आईएफएससी दर्ज करने की कोई आवश्यकता नहीं है.
स्टेप 5: 5 लाख रुपये की सीमा के भीतर, वह राशि बताएं जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं.
स्टेप 6: आवश्यक जानकारी देने के बाद 'पुष्टि करें' पर क्लिक करें.
स्टेप 7: वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त करने के बाद लेनदेन के लिए आगे बढ़ें.
टैग्स