होम / बिजनेस / अब सरकार की पोर्ट प्राइवेटजाइशेन योजना में अवसर तलाश रही है JSW, इस पोर्ट पर है नजर

अब सरकार की पोर्ट प्राइवेटजाइशेन योजना में अवसर तलाश रही है JSW, इस पोर्ट पर है नजर

कंपनी ने दो साल पहले ही कंटेनर लिक्विड क्षेत्र में कदम रखा है. कंपनी फुजैरा पोर्ट पर 465000 क्‍यूबिक मीटर क्षमता की तरल भंडारण सुविधा का अधिग्रहण करने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते कई सालों से पोर्ट सेक्‍टर में काम कर रही है JSW Infrastructure की नजर सरकार की पोर्ट प्राइवेटाइजेशन योजना पर है. कंपनी की नजर निकोबार द्वीप में गैलाथिया खाड़ी में मेगा ट्रांसशिप पोर्ट पर है. हाल ही इसके संयुक्‍त प्रबंध निदेशक ने हाल ही में एक साक्षात्‍कार में इसे लेकर अहम बात कही थी. कंपनी इसकी तलाश जरूर कर रही है लेकिन उसका कहना है कि ये निश्‍चित नहीं है हम 100 प्रतिशत इसके साथ आगे बढ़ेंगे. 

क्‍या बोले JSW के सीईओ? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, JSW के सीईओ अरुण माहेश्‍वरी ने कहा कि जिस तरह से भारत सरकार अवसर खोल रही है ये अहम है. इस अवसर के बीच हम भी अपनी मजबूत बैलेंस शीट और इस क्षेत्र के तेजी से बढ़ते दायरे के बीच हर संभव अवसर को देख रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि हम गैलाथिया की ओर देख तो रहे हैं लेकिन उसके साथ जाएंगे ये अभी 100 फीसदी कंफर्म नहीं है. JSW उन 10 कंपनियों में एक है जिन्‍होंने इस प्रोजेक्‍ट के लिए इच्‍छा जताई है. इन सभी कंपनियों में प्रमुख तौर पर रॉयल बोस्‍कलिस वेस्‍टमिंस्‍टर एनवी, रेल विकास निगम लिमिटेड, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और एस्‍सार पोर्टस लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हैं.

इतनी है इस प्रोजेक्‍ट की लागत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्‍ट की लागत 65000 से 85000 करोड़ रुपये है. मौजूदा समय में JSW  देश के नौ राज्‍य बंदरगाहों पर स्थित पोर्ट का संचालन कर रही है.  अगर आज कंपनी के कारोबार पर नजर डालें तो मौजूदा समय में वो थोक बाजार से ज्‍यादा कारोबार कर रही है. लेकिन कंपनी आने वाले समय में तरल पोर्टफोलियो को लेकर भी काम करना चाहती है, जिससे उसकी बैलेंस शीट में इसका एक तिहाई हिस्‍सा शामिल हो सके. कंपनी अभी दो साल पहले ही कंटेनर और लिक्विड सेगमेंट में शामिल हुई है. ये कारोबार अभी हमारे कारोबार का केवल दो प्रतिशत है. 

फुजैरा एक सोच समझकर किया गया निवेश 
कंपनी ने हाल ही एमपीटी कमोडिटीज लिमिटेड के साथ शेयर परचेज एग्रीमेंट  के जरिए फुजैरा बंदरगाह पर 465000 क्‍यूबिक मीटर क्षमता की तरल भंडारण सुविधा का अधिग्रहण करेगा. कंपनी का मानना है कि ये उसका सोच समझक उठाया गया कदम है. इसके जरिए वो मल्‍टी पोर्टफोलियो में शामिल होने की रणनीति की ओर आगे बढ़ रही है. फुजैरा समूची दुनिया में तीसरा सबसे सबसे बड़ा ऑयल टैंकर सेंटर है. कंपनी का कहना है कि इसे उससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

9 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

15 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

15 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

9 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

11 hours ago