होम / बिजनेस / इस चिप्स बनाने वाली कंपनी पर ITC की नजर, खबर आम होते ही दौड़ पड़े शेयर

इस चिप्स बनाने वाली कंपनी पर ITC की नजर, खबर आम होते ही दौड़ पड़े शेयर

दिग्गज FMCG कंपनी ITC यलो डायमंड चिप्स बनाने वाली कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रताप स्नैक्स (Prataap Snacks) को अपना बनाने वालों की लिस्ट में अब दिग्गज FMCG कंपनी ITC का नाम भी जुड़ गया है. मीडिया में जैसे ही यह खबर आई कि ITC, चिप्स बनाने इस कंपनी में 47 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है. प्रताप स्नैक्स के शेयर तूफानी तेजी से दौड़ पड़े. गुरुवार को यानी आज कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान करीब 15 फीसदी तक उछल गए. हालांकि, बाद में इसमें नरमी भी देखने को मिली.  

पीक XV बेच रही हिस्सेदारी
पीक XV पार्टनर्स जिसे पहले Sequoia Capital के नाम से जाना जाता था, की प्रताप स्नैक्स में 47 प्रतिशत हिस्सेदारी है. आईटीसी इसे ही खरीदने की तैयारी में है. पीक XV ने करीब 13 साल पहले प्रताप स्नैक्स में पैसा लगाया था. अब कंपनी इससे बाहर निकलना चाहती है. उसकी इस हिस्सेदारी को खरीदने में ITC ने दिलचस्पी दिखाई है. यदि आईटीसी इस डील को सील कर लेती है, तो वह 26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर ला सकती है. हालांकि, अभी तक ITC या पीक एक्सवी पार्टनर्स ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. 

हल्दीराम का नाम आया था सामने
पहले ये खबर आई थी कि 'यलो डायमंड चिप्स' बनाने वाली कंपनी प्रताप स्नैक्स (Prataap Snacks Ltd) पर हल्दीराम दांव लगाने वाली है. हल्दीराम बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए प्रताप स्नैक्स से बातचीत कर रही है और इसके लिए उसे करीब 2912 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे. इस डील से हल्दीराम को पोटेटो चिप्स मार्केट में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में मदद मिलेगी. प्रताप स्नैक्स की लगभग 47% हिस्सेदारी पीक XV पार्टनर्स के पास है. प्रताप स्नैक्स अपने यलो डायमंड चिप्स के लिए फेमस है. कंपनी इस सेगमेंट में पेप्सी के लेज ब्रैंड से मुकाबला कर रही है. यलो डायमंड चिप्स ने पिछले कुछ वक्त में अच्छा-खासा मार्केट कवर किया है और इसका टेस्ट भी लोगों को पसंद आ रहा है.

इस वजह से नहीं बन पाई बात
2017 में शेयर मार्केट में लिस्ट हुई प्रताप स्नैक्स ने पिछले साल लगभग 1663 करोड़ रुपए का वार्षिक रिवेन्यु दर्ज किया था. कंपनी रोजाना अपने स्नैक्स के 1.2 करोड़ से ज्यादा पैकेट्स बेचती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में स्नैक्स मार्केट 6.2 अरब डॉलर का है, जिसमें हल्दीराम की लगभग 13% हिस्सेदारी है. इसी तरह, लेज चिप्स के लिए मशहूर पेप्सी के पास भी करीब इतनी ही हिस्सेदारी है. अब कहा जा रहा है कि वैल्यूएशन पर मतभेद के कारण हल्दीराम और प्रताप स्नैक्स की बात नहीं बन पाई. इसी तरह, बीकाजी फूड्स ने भी इस कंपनी को अपना बनाने की कोशिश की थी, मगर कामयाब नहीं हो पाई. वहीं, प्रताप स्नैक्स के शेयर की बात करें, तो आज दोपहर 2:20 बजे तक 7.09% की बढ़त के साथ 1,260 रुपए पर कारोबार कर रहे थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

10 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

7 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago