✕

होम / बिजनेस / Niva Bupa कंपनी का आएगा IPO, सेबी के पास जमा कराए DRHP, इतने करोड़ का होगा इश्यू

Niva Bupa कंपनी का आएगा IPO, सेबी के पास जमा कराए DRHP, इतने करोड़ का होगा इश्यू

बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने कहा कि 625 करोड़ रुपये के नए निर्गम से हासिल इनकम का इस्तेमाल सॉल्वेंसी लेवल को मजबूत करने के लिए पूंजी आधार बढ़ाने के लिए किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक निवा बूपा (Niva Bupa) की ओर से सोमवार को 3,000 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास जमा करा दिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, Niva Bupa हेल्थ इंश्योरेंस का आईपीओ फ्रेश इश्यू और ओएफएस का मिश्रण होगा. इसमें 800 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 2,200 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. इस OFS में कंपनी के मौजूदा शेयरधारक भाग लेंगे.

IPO में होगा फ्रेश इश्यू और OFS का संगम

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस का आईपीओ फ्रेश इश्यू और ओएफएस का कॉम्बिनेशन होगा. इसमें 800 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 2200 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. इस ओएफएस में कंपनी के मौजूदा शेयरधारक भाग लेंगे. ओएफएस के तहत 320 करोड़ रुपये के शेयर बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई और 1880 करोड़ रुपये के शेयर फेटल टोन एलएलपी की ओर से बेचे जाएंगे. कंपनी ने कहा कि फ्रेश इश्यू से मिली 625 करोड़ रुपये की इनकम का इस्तेमाल सॉल्वेंसी लेवल को मजबूत करने के लिए कैपिटल बेस बढ़ाने पर किया जाएगा.

DRHP में दी गई बड़ी जानकारी

भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड यानी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) को दिए गए डीआरएचपी में बताया गया है कि बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स की कंपनी में 62.27 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि फेटल टोन एलएलपी की 27.86 फीसदी हिस्सेदारी है. पिछले साल सितंबर में प्राइवेट इक्विटी फर्म ट्रू नॉर्थ ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस में अपनी 20 फीसदी हिस्सेदारी पार्टनर कंपनी बूपा को 13,500 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर बेच दी थी. ये डील 2700 करोड़ रुपये में हुई थी. मॉर्गन स्टेनली इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज और HDFC बैंक को कंपनी की ओर से हायर किया गया है.

कैसे होगा IPO की आय का इस्तेमाल

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस का कहना है कि नए शेयरों को जारी करके हासिल होने वाली आय में से 625 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सॉल्वेंसी स्तरों को मजबूत करने के लिए कैपिटल बेस बढ़ाने के लिए किया जाएगा. कंपनी का लक्ष्य भारत का पसंदीदा हेल्थ इश्योरेंस प्लेटफॉर्म बनना है. 31 मार्च, 2024 तक कंपनी के 1.47 करोड़ से ज्यादा एक्टिव बीमित व्यक्ति थे. इसने 31 मार्च 2024 तक अस्पतालों की संख्या बढ़ाकर 10,460 तक कर ली, जो 31 मार्च 2022 तक 8,562 थी.

FY24 में कितनी आय और मुनाफा

वित्त वर्ष के लिए कुल आय, एक साल पहले के 2859.24 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 4118.63 करोड़ रुपये रही. वित्त वर्ष 2024 में निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ 81.85 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1.25 करोड़ रुपये था. वित्त वर्ष 2024 में कंपनी को हासिल प्रीमियम 3811.25 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 2662.75 करोड़ रुपये था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

21 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

36 minutes ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

47 minutes ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

3 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

21 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

36 minutes ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

29 minutes ago