✕

होम / बिजनेस / अब ऑनलाइन फ्रॉड के लिए भी आया इंश्‍योरेंस, जानिए कैसे ले सकते हैं इस सेवा को

अब ऑनलाइन फ्रॉड के लिए भी आया इंश्‍योरेंस, जानिए कैसे ले सकते हैं इस सेवा को

कंपनी ने इस सेवा को भारत के लिए इसलिए शुरू किया है क्‍योंकि उसका सबसे बड़ा बाजार आज भी भारत है. भारत में कंपनी के 272.6 मिलियन हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन फ्रॉड भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी बना हुआ है. इसके कारण लोग कई बार लाखों करोड़ों रुपये की अपनी उस गाढ़ी कमाई को गंवा देते हैं जो उन्‍होंने मेहनत से कमाई होती है. इसमें कई बार तो पैसा मिल जाता है लेकिन ज्‍यादातर बार पैसा नहीं मिल पाता है. लेकिन अब इस समस्‍या से एक राहत देते हुए Truecaller कंपनी HDFC ERGO के साथ मिलकर एक इंश्‍योरेंस लाई है जिसमें कंपनी ऑनलाइन फ्रॉड से प्रोटेक्‍टशन दे रही है. ये सेवा कंपनी के पेड सब्‍सक्राइबर्स के लिए है और सिर्फ भारत में शुरू हुई है. 

आखिर क्‍या है इस इंश्‍योरेंस की खास बात? 
इस इंश्‍योरेंस की खास बातों में ये है कि इसे ट्रूकॉलर Android और iOS  दोनों तरह के फोन में मुहैया करा रहा है. अगर आप ट्रूकॉलर के पेड सब्‍सक्राइबर हैं तो आपको ये सुविधा मिल सकती है. कंपनी फिलहाल इस सेवा को अपने प्रीमियम ग्राहकों के लिए लेकर आई है. सबसे खास बात ये भी है कंपनी पिछले महीने AI आधारित वॉयस स्‍कैम को रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कॉल स्‍कैनर की सुविधा शुरू कर चुकी है.  इसके लिए कंपनी ने HDFC ERGO के साथ हाथ मिलाया है. कंपनी फिलहाल 10000 रुपये तक का कवर दे रही है.

कैसे कर पाएंगे इस सुविधा का इस्तेमाल? 
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आप इस सेवा को इस्‍तेमाल कैसे करेंगे. ये कवरेज ऐप के अंदर इंटीग्रेट है. अगर आप इस सेवा को लेना चाहते हैं तो आपको इसे ऑप्‍टइन करना होगा. तभी आप इसका इस्‍तेमाल कर पाएंगे. हालांकि अभी कंपनी की ओर से अभी तक इसके नियमों की जानकारी नहीं दी गई है. इसको लेकर इतना कहा गया है कि नुकसान के बाद बीमा राशि को हासिल करने के बाद आपको घटना का सबूत देना होगा. 

TrueCaller की ये रही है उपलब्धि 
फोन नंबर आईडेंटिटी मुहैया कराने वाली कंपनी ट्रूकॉलर के लिए भारत आज भी सबसे सबसे बड़े बाजारों में से एक है. कंपनी के कुल यूजर में सबसे बड़ा शेयर भारत का है. 31 मार्च, 2024 को समाप्त CY2024 की पहली तिमाही के लिए फर्म का यूजर बेस 272.6 मिलियन तक पहुंच गया. CY23 की पहली तिमाही की तुलना में 23.3 मिलियन उपयोगकर्ताओं की वृद्धि. अगर भारत में कंपनी की शुद्ध बिक्री पर नजर डालें तो पहली तिमाही में ये 8 प्रतिशत बढ़कर SEK 316.8 मिलियन तक पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में SEK 292.2 मिलियन थी. भारत में कंपनी का सक्रिय उपयोगकर्ताओं की औसत संख्या (एमएयू) 39 मिलियन बढ़कर लगभग 383.4 मिलियन मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हो गई, जिसमें से 272.6 मिलियन मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता अकेले भारत में हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

21 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

35 minutes ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

47 minutes ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

2 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

21 minutes ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

35 minutes ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

29 minutes ago