होम / बिजनेस / इस बैंक में FD पर अब पहले से ज्यादा मिलेगा ब्याज, जानें कितना होगा फायदा
इस बैंक में FD पर अब पहले से ज्यादा मिलेगा ब्याज, जानें कितना होगा फायदा
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में कुछ सरकारी बैंकों के बाद अब एक निजी बैंक ने भी इजाफा कर दिया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
कुछ सरकारी बैंकों के बाद निजी क्षेत्र के बैंक HDFC ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में इजाफा किया है. इसके साथ ही बैंक ने रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर मिलने वाला ब्याज भी बढ़ा दिया है. इसका मतलब है कि अगर आप HDFC में FD या RD खुलवाते हैं, तो आपको पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा. एचडीएफसी बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में 0.40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की है.
इन बैंकों ने बढ़ाया ब्याज
एचडीएफसी की बैंक वेबसाइट के मुताबिक, नई ब्याज दरें 18 अगस्त 2022 से लागू हो गई हैं. बता दें कि इससे पहले, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नैशनल बैंक (PNB), कोटक महिंद्रा बैंक आदि ने फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में बढ़ोतरी की थी. बता दें कि महंगाई को नियंत्रित करने के नाम पर रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) कई बार रेपो रेट में इजाफा कर चुका है. जिसकी वजह से बैंकों ने लोन महंगे कर दिए हैं. ऐसे में FD पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कुछ राहत के समान है.
इस तरह हुआ इजाफा
HDFC बैंक में एक से दो साल की अवधि वाली FD पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 5.35% था. यानी इसमें 0.15 फीसदी का इजाफा हुआ है. दो साल एक दिन से तीन साल की अवधि वाली FD पर ग्राहकों को 5.50 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा. वहीं, 39 महीने, 48 महीने और 60 महीने की अवधि के लिए बैंक 6.10 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करेगा.
रिकरिंग डिपॉजिट के रेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज की गणना उस तारीख से की जाएगी जब किस्त का भुगतान किया जाएगा. HDFC ने रिकरिंग पर ब्याज दरों में 0.50 फीसदी तक बढ़ोतरी की है. 6 महीने से 120 महीनों के डिपॉजिट पर 3.75% से 6.10 फीसदी तक ब्याज मिलेगा. वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए यह 4.25 प्रतिशत से 6.60 प्रतिशत रहेगा. इसी तरह, 12 महीने, 15 महीने और 24 महीने की अवधि के लिए ब्याज दर 5.50 फीसदी से 5.35 फीसदी. 39 महीने, 48 महीने और 60 महीने की अवधि के लिए 6.10% रहेगी.
टैग्स