होम / बिजनेस / धड़ल्ले से कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहीं कंपनियां, अब तक इतने हजार हुए बाहर

धड़ल्ले से कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहीं कंपनियां, अब तक इतने हजार हुए बाहर

गूगल ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ और तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं आए, तो उनकी नौकरी जाना तय है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नौकरीपेशा लोगों के लिए वक्त सही नहीं चल रहा है. दुनियाभर की तमाम कंपनियां छंटनी कर रही हैं. भारत से लेकर अमेरिका तक हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है. दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने अपने 100 कर्मचारियों को निकाल दिया है. वहीं, गूगल भी इस तैयारी में है. माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही छंटनी अभियान शुरू कर सकती है.

डर के साये में गूगल वाले 
गूगल ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ और तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं आए, तो उनकी नौकरी जाना तय है. गूगल के कर्मचारी उस वक्त से डर के साये में जी रहे हैं, जब CEO सुंदर पिचाई ने कहा था कि कंपनी के पास बहुत सारे कर्मचारी हैं, लेकिन काम बहुत कम है. बता दें कि कंपनी ने नई भर्तियों पर भी रोक लगाई हुई है.   

लंबी होती जा रही लिस्ट
कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने वालों में अकेले एप्पल या गूगल ही नहीं हैं. इस लिस्ट में कई कंपनियां शुमार हैं और यह लिस्ट दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने 200 कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया था. गौर करने वाली बात ये है कि मुश्किल से एक महीने पहले ही इस दिग्गज कंपनी ने 1800 कर्मियों को बाहर करने की घोषणा की थी. इसी तरह, दुनिया की टॉप IT कंपनियों में शुमार ऑरेकल कॉरपोरेशन द्वारा अमेरिका में छंटनी की बात सामने आई है. ऑरेकल के पास दुनियाभर में 1.43 लाख फुल टाइम कर्मचारी हैं. कंपनी वर्कफोर्स पर होने वाले सालाना खर्चे को नीचे लाना चाहती है, इसलिए उसने छंटनी शुरू कर दी है.  

हर सेक्टर का एक जैसा हाल
छंटनी की खबरें लगभग हर सेक्टर से आ रही है. वॉलमार्ट (Walmart) ने अपने 200 कर्मचारियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं,  चीन की दिग्गज टेक कंपनी अलीबाबा (Alibaba) ने बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. कंपनी ने करीब 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो Ford Motor करीब 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है. 

यूएस से बाहर चलेगा अभियान!
टेक कंपनियों द्वारा की जा रहीं ज़्यादातर छंटनी अमेरिका से जुड़ी हुईं हैं, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अगर यूएस में हालात नहीं सुधरे तो इसका असर भारत भी पड़ सकता है. रिपोर्ट है कि ऑरेकल भारत, कनाडा और यूरोप के कई देशों में छंटनी अभियान चला सकती है. ऑरेकल कॉरपोरेशन ने 2019 में भारत में अपने 100 कर्मचारियों की छुट्टी की थी. बता दें कि कंपनी के लिए यूएस से बाहर भारत सबसे बड़ा डिलीवरी सेंटर है. भारत में ऑरेकल के करीब 38,000 कर्मचारी हैं.  

43,000 हुए बेरोजगार
क्रंचबेस की एक रिपोर्ट बताती है कि इस साल एक अप्रैल तक दुनियाभर के आईटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है. करीब 342 टेक कंपनियों और स्टार्टअप के 43,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है. आशंका है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. दरअसल, अमेरिका में मंदी की आहट सुनाई देने लगी है. इस वजह से कंपनियां खौफ में हैं. उन्हें उम्मीद से कम मुनाफा हो रहा है, ऐसे में वह कॉस्ट कटिंग पर जोर दे रही हैं और इसके नाम पर कर्मचारियों को कुर्बान किया जा रहा है.  

भारत में भी गईं नौकरियां  
भारत में भी हजारों लोगों की नौकरियां गई हैं. क्रंचबेस डाटा के अनुसार, इस साल जुलाई तक करीब 11,500 लोगों की नौकरी जा चुकी है और साल खत्म होते-होते यह संख्या कहीं ज्यादा हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अनअकेडेमी (Unacademy) ने 1150, एजेकेशन टेक कंपनी बायजूस ने 550, वेदांतू ने 624, हेल्थकेयर स्टार्टअप एम फाइन (MFine) ने 600, ओला ने लगभग 500 और कार्स 24 ने 600 कर्मचारियों की छंटनी की है. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बाद से एडटेक कंपनियों के मुनाफे में कमी आई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

2 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

2 hours ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

2 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

17 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

2 hours ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

2 hours ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

2 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

2 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

22 hours ago