✕

होम / बिजनेस / अब AI से GeM होगा और आसान, नए शॉपिंग टूल से आसानी से खरीदे जा सकेंगे गिफ्ट

अब AI से GeM होगा और आसान, नए शॉपिंग टूल से आसानी से खरीदे जा सकेंगे गिफ्ट

संस्‍थान की नई रेवेन्‍यू पॉलिसी के अनुसार, अभी भी 5 लाख रुपये तक के ऑर्डर पर ट्रांजैक्‍शन चार्ज नहीं लगेगा. पहले के मुकाबले इस बार स्‍लैब को पांच से 2 कर दिया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी खरीद को आसान बनाने वाले पोर्टल का कारोबार हर बीतती तिमाही के साथ बढ़ रहा है. GeM अपनी वर्किंग को और आसान बनाने के लिए अब जेनरेटिव एआई को अपने पोर्टल पर लाने की तैयारी कर रही है. GeM के इस प्रयास से जहां इस पर खरीद आसान होगी वहीं दूसरी ओर सरकार ने सरकारी गिफ्ट खरीद के लिए एक नया लिंक जनरेट किया है. इस लिंक पर जाकर सभी विभाग आसानी से देख सकते हैं कि आखिर कहां कौन सा तोहफा है. 

कैसे एआई से आसान होगा जेम पर कारोबार 
GeM (Government e Marketing) के सीईओ प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि GeM पोर्टल पर एआई का इस्‍तेमाल शुरू कर दिया है. इस एआई के जरिए आप अपनी समस्‍या को वॉयस कमांड में उसे बता सकते हो या आपको अगर किसी तरह का फोटो या डॉक्‍यूमेंट अपलोड करके अपनी समस्‍या को बताना है तो आप वो भी कर सकते हो. GeM आने वाले दिनों में जनरेटिव एआई का इस्‍तेमाल करके और बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

आभार कलेक्‍शन से और आसान होगी खरीद 
GeM सीईओ प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी विभागों के अंदर गिफ्ट खरीदने के लिए आज तक या तो वो केवीआईसी की साइट पर जाते थे या फिर कॉटन इंडस्‍ट्रीज के पोर्टल पर जाया करते थे. लेकिन अब उस खरीद को भी आसान बनाने के लिए ‘’आभार कलेक्‍शन’’  पोर्टल की शुरुआत की गई है. इस पोर्टल पर 6 प्राइज रेंज बनाई गई हैं, जिसमें 500 से 1000 रुपये, 1001 से 2000 रुपये, 2001 से 5000 रुपये, 5001रुपये से 10000 रुपये, 10001 रुपये से लेकर 20000 रुपये, 20001 रुपये से लेकर 25000 रुपये तक की कैटेगिरी को शामिल किया गया है. इसमें पांच कैटेगिरी भी बनाई गई हैं, जिसमें हैंडीक्राफ्ट के 74 सामान, हैंडलूम के 23 सामान, पर्सनल केयर के 18 सामान, आर्टिसनल फूड (हाथ से बनाया जाने वाला खाने का सामान) के 9 सामान मौजूद हैं. ये पोर्टल आज से लाइव हो चुका है. 

कैसा रहा है GeM का पहली तिमाही का कारोबार? 
GeM के पहली तिमाही के कारोबार के बेहतरीन नतीजे देखने को मिले हैं. संस्‍थान ने पहली तिमाही में ग्रास मर्चेंडाइज वैल्‍यू 4,03,699 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. GeM को 6278269 ऑर्डर मिले. इससे पहले पिछले साल इसी समय के आंकड़े देखें तो ये 201113 करोड़ रुपये रहा था. तब कंपनी को 5036525 ऑर्डर मिले थे. अगर खरीद के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल जहां ये 52670 करोड़ था वहीं इस बार ये 124761 करोड़ तक जा पहुंचा है. इसी तरह सर्विस ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्‍यू पर नजर डालें तो ये पिछले साल 18557 था जबकि इस साल ये 80502 करोड़ तक पहुंच गया है. संस्‍थान की ओर से कॉसन मनी को 5000 रुपये से घटाकर 2000 रुपये कर दिया गया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.