होम / बिजनेस / अब HUL जैसी कंपनियों की नींद उड़ाने की तैयारी में Reliance,बनाया है खास प्लान

अब HUL जैसी कंपनियों की नींद उड़ाने की तैयारी में Reliance,बनाया है खास प्लान

FMCG यानी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स का बाजार 110 बिलियन डॉलर का है और इसके आने वाले समय में और तेज रफ्तार से ऊपर भागने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)FMCG सेक्टर में बिल्कुल वैसी ही क्रांति लाना चाहते हैं, जैसी वह टेलीकॉम सेक्टर में लेकर आए थे. उनकी योजना दिग्गज FMCG कंपनियों को प्राइज वॉर में धकेलकर कमजोर करने की है और इसकी शुरुआत वह कर चुके हैं. सॉफ्ट ड्रिंक सेगमेंट में वह Campa Cola को सस्ते दामों में रीलॉन्च करके पेप्सी और कोक जैसी कंपनियों की बेचैनी बढ़ा चुके हैं. अब उनके निशाने पर हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और P&G जैसी कंपनियां हैं. 

डीलरशिप नेटवर्क पर चल रहा काम   
पर्सनल और होमकेयर सेगमेंट को लेकर रिलायंस ने बड़ी योजना बनाई है. जिसके तहत उसने इस सेगमेंट में 30-35% के डिस्काउंट पर कुछ प्रोडक्ट पेश किए हैं. फिलहाल ये प्रोडक्ट केवल चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध हैं, लेकिन कंपनी इनके लिए ऑल इंडिया लेवल पर डीलरशिप नेटवर्क खड़ा करने में लगी हुई है. कंपनी इसके लिए एक सेपरेट डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विकसित कर रही है. इसमें परंपरागत डीलर और स्टॉकिस्ट के साथ आधुनिक B2B चैनल भी शामिल होंगे. ऐसा होते ही रिलायंस के सस्ते उत्पाद घर-घर तक पहुंच बना लेंगे, जिससे दूसरी कंपनियों को कड़ी चुनौती मिलेगी.

कितना बड़ा है FMCG मार्केट?
FMCG यानी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स का बाजार 110 बिलियन डॉलर का है और इसके आने वाले समय में और तेज रफ्तार से ऊपर भागने की संभावना है. यही वजह है कि रिलायंस जल्द से जल्द यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है. फिलहाल इस मार्केट पर हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), P&G और नेस्ले जैसे बड़े प्लेयर्स का कब्जा है. मुकेश अंबानी जानते हैं कि इन कंपनियों से मुकाबला आसान नहीं होगा, इसलिए वह प्राइज वॉर छेड़ना चाहते हैं. रिलायंस को प्राइज वॉर का एक्सपर्ट माना जाता है और टेलीकॉम सेक्टर में वह ऐसा करके भरपूर फायदा भी उठा चुकी है. अब मुकेश अंबानी उसी फ़ॉर्मूले को FMCG सेक्टर में भी लागू करना चाहते हैं.    

इस तरह पेश कर रही चुनौती
रिलायंस ने हाल ही में नहाने के साबुन, डिटर्जेंट पाउडर और बर्तन धोने वाले साबुन के कई उत्पाद बाजार में पेश किए हैं. इनकी कीमत अन्य कंपनियों के उत्पादों की तुलना में करीब 30-35 प्रतिशत तक कम है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस के ब्यूटी सोप, गेट रियल नेचुरल सोप और प्यूरिक हाइजीन सोप की कीमत 25 रुपए है, जो लक्स के 100 ग्राम वाले पैक की 35 रुपए, डेटॉल के 75 ग्राम वाले पैक की 40 और संतूर के 100 ग्राम वाले पैक की 34 रुपए के मुकाबले कम है. इसी तरह, एन्जो 2 लीटर फ्रंट लोड और टॉप लोड लिक्विड डिटर्जेंट के दाम कंपनी ने 250 रखा है. जो 325 रुपए की कीमत वाले सर्फ एक्सेल मैटिक के 2-लीटर पैक की तुलना में कम है.

क्वालिटी पर देना होगा ध्यान
रिलायंस ने डिश वॉश सेगमेंट में 5, 10 और 15 रुपए के साबुन के साथ शुरुआत की है. डिश वॉश सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला सीधे तौर पर HUL के विम, ज्योति लैब के एक्सो और प्रिल के साथ है. कंपनी ने इस कैटेगरी में 1 रुपए वाला लिक्विड जेल पाउच भी पेश किया है. एक्सपर्ट मानते हैं कि  रिलायंस ने एफएमसीजी सेगमेंट में उतरने के पहले जमीनी तैयारियां काफी अच्छी तरह की हैं. हालांकि, उनका यह भी कहना है कि कंपनी को क्वालिटी पर भी फोकस करना होगा, क्योंकि अकेले दाम कम करके ज्यादा समय तक कंज्यूमर्स को आकर्षित नहीं किया जा सकता.

यहां शुरू हुई Price War
मुकेश अंबानी की रिलायंस सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में पहले ही बड़ा दांव खेल चुकी है. कैंपा कोला की 200ML की बोतल 10 रुपए में मिल रही है. वहीं, 500ML 20 रुपए और 2 लीटर की बोतल 49 रुपए में उपलब्ध है. इसके साथ ही इस सेगमेंट में प्राइज वॉर शुरू हो गई है. कोका-कोला को कुछ राज्यों में अपने प्रोडक्ट की कीमतों में कटौती करनी पड़ी है. कोका-कोला ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में 200ML की बोतल की कीमत में 5 रुपए की कटौती की है. अब कोक की बोतल 10 रुपए में मिल रही है. बता दें कि इंडियन सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट 8.85 बिलियन डॉलर का है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

13 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

14 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

16 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

17 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

14 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

13 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

16 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

19 hours ago