✕

होम / बिजनेस / मदर डेयरी पर अब आटा और गुड़ भी मिलेगा, इस ऑर्गेनिक ब्रैंड के साथ किया समझौता

मदर डेयरी पर अब आटा और गुड़ भी मिलेगा, इस ऑर्गेनिक ब्रैंड के साथ किया समझौता

मदर डेयरी अब अपने ग्राहकों को ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स भी बेचेगी, जिसके लिए कंपनी ने नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) के साथ डील साइन की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप मदर डेयरी (Mother Dairy) के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, मदर डेयरी अब अपने ग्राहकों को आर्गेनिक प्रोडक्ट भी बेचेगी. इनमें आटा और गुड़ जैसे प्रोडक्ट्स शामिल होंगे. इसके लिए कंपनी ने नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) के साथ समझौता किया है. इस समझौते के अनुसार मदर डेयरी फिलहाल अभी ऑर्गेनिक गुड़ और आटा ही बेचेगी, लेकिन आगे चलकर इनमें और प्रोडक्ट्स को भी शामिल किया जाएगा. तो आइए जानते हैं कंपनी की पूरी प्लानिंग क्या है?

भारत ऑर्गेनिक ब्रैंड के तहत बेचे जाएंगे प्रोडक्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मदर डेयरी इस डील के तहत अपने नेटवर्क के जरिए दिल्ली-एनसीआर में भारत ऑर्गेनिक्स ब्रैंड के तहत एनसीओएल के प्रोडक्ट्स की सप्लाई करेगी, जिनमें प्रमुख तौर पर भारत ऑर्गेनिक्स आटा और भारत ऑर्गेनिक गुड़ की बिक्री शामिल है. मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से मदर डेयरी का लक्ष्य भारत को स्वस्थ बनाना है. हमारे नेटवर्क और एनसीओएल की ऑर्गेनिक फॉर्मिंग की मदद से हम सस्ते और कम दामों में लोगों को बढ़िया प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराएंगे.

हजारों दुकानों व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जाएंगे प्रोडक्ट्स
एनसीओएल प्रमुख ने कहा कि आटा और गुड़ की बिक्री करना तो बस शुरुआत है. हमारा लक्ष्य ढेर सारे ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को लोगों तक किफायती दामों में पहुंचाना है. हम रोजमर्रा प्रयोग होने वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री को बढ़ाएंगे, जिससे इन ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को मुनाफा हो सके. भारत ऑर्गेनिक्स गुड़ और आटा को दिल्ली एनसीआर में 300 स्टोर्स और लगभग 10 हजार दुकानों के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर बेचा जाएगा. बता दें, मदर डेयरी कंपनी की शुरुआत 1947 ई में हुई थी. शुरू में कंपनी सिर्फ दूध ही बेचती थी, मगर अब यह क्रीम, घी के साथ-साथ पनीर का भी उत्पादन करती है. कंपनी धारा ब्रैंड के साथ मिलकर फल और सब्जियां भी बेचती है. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

51 minutes ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

1 hour ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

1 hour ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

बड़ी खबरें