✕

होम / बिजनेस / अब नॉमिनी की जानकारी न देने पर भी फ्रीज नहीं होगा डीमैट खाता, सेबी ने दी जानकारी

अब नॉमिनी की जानकारी न देने पर भी फ्रीज नहीं होगा डीमैट खाता, सेबी ने दी जानकारी

इससे पहले सेबी की ओर से नॉमिनी एड करने के लिए 30 जून 2024 तक का समय दिया गया है. हालांकि सेबी ने अभी से सभी निवेशकों से गुजारिश की है कि वो नॉमिनी जरूर एड करवाएं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

निवेशक के निवेश की सुरक्षा के लिए मांगी गई नॉमिनी की जानकारी को लेकर नई सूचना सामने आई है. अब सेबी ने अपनी ओर से नई रिलीज जारी करके ये कहा है कि अगर मौजूदा निवेशक नॉमिनी की जानकारी नहीं भी देता है तो उसका म्‍यूचुअल फंड या निवेश दस्‍तावेज फ्रीज नहीं होगा. लेकिन सेबी ने नए निवेशकों के लिए नॉमिनी की जानकारी को अनिवार्य कर दिया है. ये कदम सेबी की ओर से बाजार से मिली प्रतिक्रियाओं के बाद उठाया गया है. 

क्‍या कहता है सेबी का नया आदेश? 
सेबी की ओर से 10 जून को जारी किया गया आदेश कहता है कि नॉमिनी की जानकारी मुहैया नहीं कराने वालों के खाते को फ्रीज नहीं किया जाएगा. मौजूदा निवेशक और म्‍यूचुअल फंड धारकों के लिए लिया गया ये निर्णय बाजार के स्‍टेकहोल्‍डरों से बातचीत के आधार पर लिया गया है. इस आदेश में ये भी कहा गया है कि जिन निवेशकों के पास फिजिकल फार्म है वो डिविडेंड की रिसिप्‍ट के लिए मान्‍य होगा. ये इंट्रेस्‍ट पेमेंट और पेमेंट रिडेंम्‍पसेन के लिए भी जरूरी होगा. इससे पहले सेबी की ओर से नॉमिनी की जानकारी देने के लिए 30 जून 2024 तक का समय दिया गया था. 

ये भी पढ़ें: सुलझने की बजाय उलझती जा रही है जा रही है NEET परीक्षा की कड़ी, SC में दाखिल हुई नई याचिका

बिना नॉमिनी के भी ली जा सकेगी सर्विस 
सेबी की ओर से जारी की गई सूचना में कहा गया है कि जिन निवेशकों ने नॉमिनी की जानकारी नहीं दी है वो म्‍यूचुअल फंड रजिस्‍ट्रार और ट्रांसफर एजेंट द्वारा किसी भी प्रकार की सर्विस रिक्‍वेसट ले सकता है. हालांकि सेबी की ओर से कह दिया गया है कि अब जो भी शख्‍स नया म्‍यूचुवल फंड या बाजार में निवेश करेगा उसे नॉमिनी की जानकारी अवश्‍य देनी होगी. ये केवल उन पर लागू नहीं होगा जिनका डीमैट अकाउंट और म्‍यूचुवल फंड ज्‍वॉइंट है. सेबी ने नॉमिनी का एड करने और हटाने के फार्म के बारे में भी विस्‍तार से जानकारी दी है. इस फॉर्म को इस लिंक https://www.sebi.gov.in/legal/circulars/jun-2024/-a-ease-of-doing-investments-non-submission-of-choice-of-nomination-_84053.html  पर देखा जा सकता है. 

सेबी ने सभी निवेशकों से की ये अपील 
सेबी ने अपनी इस सूचना में सभी मौजूदा निवेशकों से अपनी नॉमिनी की जानकारी देने की अपील की है. सेबी का कहना है कि ऐसा करने से सिक्‍योरिटीज का स्‍मूद ट्रांजैक्‍शन किया जा सकेगा. इससे किसी भी निवेश या सिक्‍योरिटी को लावारिस संपत्ति बनने से भी रोका जा सकेगा. सेबी ने ये भी कहा है कि वो लोगों को एसएमएस और ईमेल के माध्‍यम से नॉमिनी को शामिल करने को लेकर सूचना देती रहेगी. सेबी ने कहा कि डीमैट खातों में लॉग इन करते समय निवेशकों को उनके डिपॉजिटरी द्वारा वेब/मोबाइल एप्लिकेशन पर एक पॉप-अप भी प्रदान किया जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

2 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

2 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

2 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

2 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

18 hours ago