होम / बिजनेस / अब मोबाइल बनाने वाली इस कंपनी ने चलाई नौकरियों पर कैंची, इतने कर्मचारियों को निकाला

अब मोबाइल बनाने वाली इस कंपनी ने चलाई नौकरियों पर कैंची, इतने कर्मचारियों को निकाला

एक रिपोर्ट बताती है कि इस साल अप्रैल तक दुनियाभर के आईटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आर्थिक मंदी की आहट के बीच अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों ने वैश्विक स्तर पर कॉस्ट कटिंग शुरू कर दी है. जब भी कॉस्ट कटिंग की बात आती है, सबसे पहली गाज कर्मचारियों पर ही गिरती है. अब तक कई दिग्गज कंपनियां बड़े पैमाने पर छंटनी कर चुकी हैं और अब इस लिस्ट में स्मार्टफोन बनाने वाली मशहूर चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) भी शामिल हो गई है.

राजस्व में गिरावट का हवाला
शाओमी ने अपने 900 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. दरअसल, जून तिमाही में कंपनी के राजस्व में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके बाद शाओमी ने नौकरियों में कटौती का फैसला लिया है. माना जा रहा है कि यदि आगे भी स्थिति बेहतर नहीं हुई, तो कई अन्य कर्मचारियों की भी नौकरी जा सकती है. बता दें कि चीन इस कम कंपनी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार पर भी अच्छी पकड़ बना रखी है.  

वेफेयर ने भी किया ऐलान
वहीं, अमेरिकन ई-कॉमर्स वेबसाइट वेफेयर ने भी छंटनी का ऐलान किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को अनुमानित ग्रोथ नहीं मिली है. इसके चलते वह 870 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका के दिग्गज ऑनलाइन ट्रेडिंग एप रॉबिनहुड ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी की है. कंपनी ने अपने फिनटेक प्लेटफॉर्म से 23 प्रतिशत कर्मचारी निकाल दिए हैं. 

43,000 कर्मचारियों की गई जॉब 
क्रंचबेस की रिपोर्ट बताती है कि इस साल अप्रैल तक दुनियाभर के आईटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है. दुनियाभर की करीब 342 टेक कंपनियों और स्टार्टअप के 43,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. जिन कर्मचारियों की छंटनी हुई है, उसमें कई भारत के भी हैं. बता दें कि हाल ही में दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने अपने 100 कर्मचारियों को निकाल दिया है. वहीं, गूगल भी इस तैयारी में है. माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही छंटनी अभियान शुरू कर सकती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

13 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

19 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

13 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

14 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

20 hours ago