✕

होम / बिजनेस / अब एयरपोर्ट्स पर मिलेगा सस्ता खाना, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यहां शुरू हुई सर्विस

अब एयरपोर्ट्स पर मिलेगा सस्ता खाना, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यहां शुरू हुई सर्विस

कोलकाता एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत की गई है. यहां सरकार को ओर से ग्राहकों को सस्ता खाना ऑफर किया जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप हवाई यात्रा करते हैं, तो आपको जानकारी होगी कि एयरपोर्ट पर चाय, पानी से लेकर खाने की चीजें बहुत महंगी होती हैं. इनके लिए यात्रियों को बहुत ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है, लेकिन अब सरकार ने यात्रियों की इस समस्या को भी दूर कर दिया है. दरअसल, सरकार ने एयरपोर्ट्स पर महंगे फूड और पेय पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए 'उड़ान यात्री कैफे' की शुरुआत की है. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस पहले कैफे की शुरुआत कोलकाता एयरपोर्ट पर शुरू हुई है. अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे दूसरे एयरपोर्ट्स तक बढ़ाया जाएगा. तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

कोलकाता एयरपोर्ट पर शुरू हुआ कैफे
कोलकाता एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन  नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने किया. अगर यह सफल रहा तो इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा मैनेज दूसरे एयरपोर्ट्स में भी शुरू किया जाएगा. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भारतीय विमानन विधेयक 2024 पर कई सांसदों ने चर्चा के दौरान एयरपोर्ट्स पर महंगे खाने और पेय पदार्थों का मुद्दा उठाया था,  जिनमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी शामिल थे.

यात्रियों को मिलेगी ये वस्तुएं
उड़ान यात्री कैफे में यात्रियों को सस्ती खाना और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे. मंत्रालय ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे शुरू करने की घोषणा की. कैफे में पानी की बोतलें, चाय, कॉफी और स्नैक्स जैसी आवश्यक वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगी. अगर यह पायलट सफल रहा तो इसे एएआई के दूसरे एयरपोर्ट्स में भी शुरू किया जाएगा.

आप राघव चड्ढा ने दी ये प्रतिक्रिया

सरकार के इस कदम पर संतोष व्यक्त करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने इसे सकारात्मक कदम बताया. उन्होंने कहा कि आखिरकार सरकार ने आम आदमी की आवाज सुनी है. पहल कोलकाता एयरपोर्ट से शुरू हुई है. उम्मीद है कि इसे देश भर के सभी हवाई अड्डों तक बढ़ाया जाएगा. इससे यह सुनिश्चित होगा कि हवाई यात्रियों को पानी, चाय या कॉफी जैसी बुनियादी चीजों के लिए 100-250 रुपये का भुगतान नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि एयरपोर्ट पर सस्ती सुविधाएं आम जनता की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago