✕

होम / बिजनेस / डल झील घूमने के लिए अब ऑनलाइन बुक करें शिकारा, Uber ने लॉन्‍च की नई सर्विस

डल झील घूमने के लिए अब ऑनलाइन बुक करें शिकारा, Uber ने लॉन्‍च की नई सर्विस

Uber ने श्रीनगर की डल झील में पर्यटकों के लिए Uber Shikara सर्विस शुरू की है. यात्री अब Uber App से शिकारा राइड पहले से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अब तक आपने उबर (Uber) से कैब, ऑटो रिक्शा या बाइक की सवारी बुक की होगी, लेकिन अब आप उबर से बोट की बुकिंग भी कर पाएंगे. जी हां, कश्मीर स्थित श्रीनगर की डल झील (Dal Lake) में पर्यटकों के लिए उबर शिकारा की सर्विस शुरू की है. यात्री अब उबर एप से शिकारा राइड पहले से बुक कर सकते हैं. इस सर्विस में कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं होगा और पूरी राशि शिकारा चलाने वालों को मिलेगी. यह कदम जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा भी देगा. तो आइए जानते हैं आप इस सर्विस का लाभ कैसे ले पाएंगे? 

जम्मू-कश्मीर के स्थानीय पर्यटन कर्मियों को मिलेगा रोजगार

श्रीनगर की डल झील में अब उबर की सवारी का आनंद लिया जा सकता है. कंपनी ने उबर शिकारा सेवा शुरू की है. इस सर्विस के जरिए पर्यटक ऐप के जरिये पहले से शिकारा बुक कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सर्विस सीमित समय के लिए उपलब्ध है. इसका उद्देश्य पर्यटकों को छुट्टियों के मौसम में डल झील की खूबसूरती का आनंद लेने में मदद करना है. उबर इस पहल के तहत शिकारा की सवारी पर कोई शुल्क नहीं लेगा. सारी कमाई शिकारा चलाने वालों को मिलेगी. इससे जम्मू-कश्मीर के स्थानीय पर्यटन कर्मियों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. 

एक घंटे की सवारी में अधिकतम चार यात्री कर सकेंगे सफर

एक घंटे की सवारी में अधिकतम चार यात्री जा सकते हैं. उबर शिकारा की सवारी 12 घंटे से 15 दिन पहले तक बुक की जा सकती है. पर्यटन विभाग के अनुसार, 1 जनवरी से 30 नवंबर 2024 के बीच 35,254 विदेशी पर्यटकों सहित 2.8 करोड़ से अधिक पर्यटक घाटी का दौरा कर चुके हैं. उबर शिकारा उबर र‍िजर्व के जरिये पहले से बुकिंग की सुविधा देता है. इससे यात्री अपनी सवारी की योजना पहले से बना सकते हैं. इस सुविधा का उद्देश्य यात्रियों को आखिरी मिनट की व्यवस्था या शिकारा चलाने वालों के साथ बातचीत किए बिना जम्मू-कश्मीर की सुंदरता का पूरा आनंद लेने में मदद करना है. इन सवारियों पर शिकारा यूनियन की दरें लागू होती हैं.

ऐसे बुक करें उबर शिकारा की सवारी

1. उबर शिकार की सवारी बुक करने के लिए सबसे पहले Uber ऐप का लेटेस्‍ट वर्जन खोलें (ऐप स्टोर/प्ले स्टोर पर अपडेट देखें).

2. 'व्हेयर टू' बार से शुरुआती और अंतिम बिंदु के रूप में 'शिकारा घाट नंबर 16' चुनें.

3. Uber Shikara चुनें.

4. समय और तारीख चुनें (केवल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध).

5. Uber Shikara चुनें.

6. पिक-अप लोकेशन (घाट 16) की पुष्टि करें.

7. 'बुक' पर क्लिक करें और फिर डल झील पर उबर शिकारा के अनुभव का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाएं.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

2 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

2 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

2 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

2 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

बड़ी खबरें