✕

होम / बिजनेस / अब Zomato पर 2 दिन पहले एडवांस में बुक करें खाना, इन 30 शहरों में शुरू हुई सर्विस

अब Zomato पर 2 दिन पहले एडवांस में बुक करें खाना, इन 30 शहरों में शुरू हुई सर्विस

जोमैटो (Zomato) की इस नई सुविधा के साथ ग्राहक दो दिन पहले से ही अपने ऑर्डर को शेड्यूल कर पाएंगे. इस फैसिलिटी को अब जोमैटो ने 30 बड़े शहरों में शुरू कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो (Zomato) ने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल फीचर लॉन्च किया है. इस नई सुविधा के साथ ग्राहक दो दिन पहले से ही अपने ऑर्डर को शेड्यूल कर पाएंगे. इसका मतलब है कि अब जोमैटो से आप अपनी सुविधा के अनुसार पहले से ही आगे के लिए एडवांस में खाना बुक कर पाएंगे. यह सुविधा 30 अलग-अलग शहरों के हजारों रेस्टोरेंट्स में मौजूद रहेगी. तो चलिए जानते हैं आप अपना ऑर्डर कैसे शड्यूल कर सकते हैं?

इन शहरों में शुरू हुई सर्विस
जोमैटो ने अपनी एडवांस ऑर्डर बुकिंग सर्विस की सुविधा को 30 बड़े शहरों में शुरू कर दिया है. अगर आप जोमैटो से फूड ऑर्डर करते हैं और दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, पुणे, रायपुर, लखनऊ और जयपुर में रहते हैं, तो इस सर्विस का लाभ उठाया जा सकेगा. यह सुविधा इन अलग-अलग शहरों के करीब 35,000 से अधिक रेस्टोरेंट्स में मौजूद रहेगी. 

ऐसे काम करेगा यह फीचर
जोमैटो के ऑर्डर शेड्यूलिंग के साथ आप अपने भोजन की प्लानिंग पहले से बना सकते हैं. फेस्टिवल में अगर आपको एंजाय करना है और खाना बाहर से मंगाना है, तो आप इस सर्विस का लाभ ले सकते हैं. इससे आपका ऑर्डर ठीक उसी समय पहुंचेगा, जिस समय आपको इसकी जरूरत होगी. 
1. अपने ऑर्डर को अपने पसंदीदा समय पर शेड्यूल करें चाहे वह कुछ घंटे का हो या कुछ दिनों के बाद का हो.
2. चेकआउट के दौरान आपसे समय स्लॉट तय करने के लिए कहा जाएगा.
3. आपका भोजन ताज़ा तैयार किया जाएगा और उस की क्वालिटी का भी देखभाल रखा जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

8 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

3 hours ago