होम / बिजनेस / पिछले IPOs पर दांव लगाने से चूक गए? आ रहा है एक और आईपीओ 

पिछले IPOs पर दांव लगाने से चूक गए? आ रहा है एक और आईपीओ 

पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक आए आईपीओ का प्रदर्शन बेहतर रहा है. कई IPOs ने निवेशकों को मोटा मुनाफा भी दिलाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल अब तक छोटी-बड़ी कई कंपनियों के IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफर) आ चुके हैं. अधिकांश ने निवेशकों को खुश होने का मौका दिया है. जबकि कुछ उम्मीद पर खरे उतरने में नाकाम रहे हैं. स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों के लिए आईपीओ मुनाफा कमाने का एक बेहतरीन मौका होता है. इसलिए जब भी किसी IPO के आने की खबर आती है, उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर जाती है. ऐसा ही एक मौका फिर मिलने वाला है. दरअसल, फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनी ब्लूजेट हेल्थकेयर (Blue Jet Healthcare) अपना आईपीओ ला रही है.

3 दिन का समय
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लूजेट हेल्थकेयर का आईपीओ 25 अक्टूबर को लॉन्च होगा. आज यानी 19 अक्टूबर को आईपीओ का इश्यू प्राइज बैंड और लॉट साइज का ऐलान किया जाएगा. इश्यू साइज का आधा हिस्सा QIB (Qualified Institutional Buyers) के लिए और 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए रखा गया है. इस महीने मेनबोर्ड सेगमेंट में यह दूसरा IPO होगा. निवेशकों के पास इस आईपीओ पर दांव लगाने के लिए तीन दिन का समय होगा. आईपीओ 27 अक्टूबर को बंद हो जाएगा.  

कब होगी लिस्टिंग? 
ब्लूजेट हेल्थकेयर के शेयरों को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में छह नवंबर को लिस्ट किया जाएगा. कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, ICICI सिक्योरिटीज ओर जेपी मॉर्गन इंडिया को ऑफर के लिए मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है. जबकि लिंक इनटाइम इंडिया इश्यू का रजिस्ट्रार है. बता दें कि इस साल कुछ और कंपनियों के भी आईपीओ आ सकते हैं. पिछले साल से तुलना करें, तो इस साल अब तक आए आईपीओ का प्रदर्शन अच्छा रहा है. कई आईपीओ में निवेशकों को फायदा भी हुआ है.

क्या होता है IPO?
जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट से यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offering या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है. सरल शब्दों में कहें तो कंपनी शेयरों के रूप में अपनी कुछ हिस्सेदार निवेशकों को बेच देती है और उससे पैसा जुटाती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

8 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

11 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

11 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

7 hours ago