होम / बिजनेस / कौन है वो Indian, जिस पर Hindenburg ने लगाए हैं गंभीर आरोप?
कौन है वो Indian, जिस पर Hindenburg ने लगाए हैं गंभीर आरोप?
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में ब्लॉक इंक की चीफ फाइेंशियल ऑफिसर (CFO) अमृता अहूजा पर भी गंभीर आरोप हैं. भारतीय मूल की अमृता कंपनी के साथ 2019 से जुड़ीं हुई हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) का बम एक बार फिर से फूट गया है. भले ही इस बार कोई भारतीय कंपनी इसकी चपेट में नहीं आई है, लेकिन एक भारतीय का नाम जरूर चर्चा में आ गया है. हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में Twitter के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) की कंपनी ब्लॉक इंक (Block Inc) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्लॉक इंक फ्रॉड, हेरफेर और निवेशकों को गुमराह करने जैसी गतिविधियों में शामिल है. इसके साथ ही हिंडनबर्ग ने ब्लॉक इंक के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों पर भी अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है, इसमें जो नाम शामिल हैं उनमें एक भारतीय नाम भी है.
कंपनी की CFO है अमृता
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में ब्लॉक इंक की चीफ फाइेंशियल ऑफिसर (CFO) अमृता अहूजा पर भी गंभीर आरोप हैं. भारतीय मूल की अमृता कंपनी के साथ 2019 से जुड़ीं हुई हैं. उन्हें 2021 में ब्लॉक इंक का सीएफओ बनाया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता अहूजा के पैरेंट्स भारतीय प्रवासी हैं और क्लीवलैंड में एक डे-केयर सेंटर चलाते हैं. अमृता ने कई बड़ी कंपनियों में काम किया है. उनमें Airbnb, McKinsey & Company, The Walt Disney और Fox का नाम शामिल है.
बतौर बैंकर की शुरुआत
अमृता ने अपने करियर की शुरुआत मॉर्गन स्टेनली के साथ एक बैंकर के तौर पर की थी. इसके बाद वह कई बड़ी कंपनियों से जुड़ीं और 2019 में उन्होंने ब्लॉक इंक जॉइन की. जहां 2021 में उन्हें कंपनी का सीएफओ बना दिया गया. हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अमृता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जैकी डॉर्सी, जेम्स मैककेल्वे के साथ ही अमृता अहूजा का नाम इस रिपोर्ट में शामिल है. उन पर स्टॉक में लाखों डॉलर डंप करने का आरोप लगा है. अब तक अमृता ने खुद पर लगे आरोपों को लेकर कोई सफाई पेश नहीं की है.
ब्लॉक इंक के बारे में
'ब्लॉक इंक' एक फाइनेंशियल ऐप बेस्ड प्लेटफॉर्म है. इसकी स्थापना 2009 में Twitter के पूर्व CEO जैक डोर्सी और उनके सहयोगी Jim McKelvey ने की थी. पहले इसका नाम स्कवायर इंक था, बाद में साल 2021 में इसका नाम बदलकर ब्लॉक इंक कर दिया गया। कंपनी न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है. कंपनी ते पास 51 मिलियन का मंथली यूजर बेस है. हालांकि, हिंडनबर्ग का दावा है कि कंपनी ने यूजर्स की संख्या को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया है. पूर्व कर्मचारियों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके 40 से 75 फीसदी यूजर्स फेक हैं.
डोर्सी की संपत्ति घटी
वहीं, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही जैक डोर्सी की संपत्ति तेजी से घटी है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गुरुवार को डोर्सी की संपत्ति में 52.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई, जो मई के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है. करीब 11% की गिरावट के बाद अब उनकी संपत्ति 4.4 अरब डॉलर रह गई है. गौरतलब है कि हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए थे. जिससे समूह को काफी नुकसान उठाना पड़ा था. गौतम अडानी की नेटवर्थ 127 अरब डॉलर से गिरकर 40 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गई थी.
टैग्स