होम / बिजनेस / अब BHIM UPI और RuPay Card इस्तेमाल करने वालों को मिलेगा इतना कैशबैक

अब BHIM UPI और RuPay Card इस्तेमाल करने वालों को मिलेगा इतना कैशबैक

बीते कुछ समय से डिजिटल पेमेंट का चलन काफी बढ़ गया है. ऐसे में सरकार ने BHIM UPI और RuPay इस्तेमाल करने वालों को कैशबैक का तोहफा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे BHIM UPI और RuPay Card इस्तेमाल करने वालों को सीधा फायदा मिलेगा. दरअसल, सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से जुड़ी 2600 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दे दी है. इसके तहत BHIM UPI और RuPay debit cards से होने वाले कम कीमत की ट्रांजेक्शन पर यूजर्स को वित्तीय इन्सेंटिव (Financial Incentive) यानी कैशबैक दिया जाएगा. ये इन्सेंटिव बैंक द्वारा दिया जाएगा. 

इसमें मिलेगी मदद
सरकार की तरफ से बताया गया है कि मंत्रिमंडल ने RuPay डेबिट कार्ड और BHIM UPI के जरिए आम लोगों और कारोबारियों के बीच कम राशि के लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है. इससे मजबूत डिजिटल भुगतान परिवेश तैयार करने में मदद मिलेगी. योजना के तहत कम खर्च वाला और उपयोग के लिहाज से सरल UPI Lite और UPI 123 पे को भी बढ़ावा दिया जाएगा. 

ऐसे भी मिलेगा फायदा
Rupay Card के जरिए डिजिटल पेमेंट पर 0.4 फीसदी का इन्सेंटिव दिया जाएगा. वहीं, BHIM UPI से 2000 रुपए से कम के लेनदेन पर 0.25 फीसदी इन्सेंटिव मिलेगा. इसके अलावा, यदि आप BHIM UPI से इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड, ज्वैलरी और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स जैसे उत्पाद-सेवाएं खरीदते हैं तो आपको 0.15 फीसदी का इन्सेंटिव मिलेगा. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि यूपीआई के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शन दिसबंर में 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गए थे. इस महीने यूपीआई के जरिए 730 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

4 hours ago