होम / बिजनेस / ट्विटर के बाद अब इस कंपनी ने सुनाई बुरी खबर, इतने कर्मचारियों की गई नौकरी
ट्विटर के बाद अब इस कंपनी ने सुनाई बुरी खबर, इतने कर्मचारियों की गई नौकरी
ट्विटर के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार बहुत भारी रहा. कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू कर दी है. अब एक और कंपनी से बुरी खबर आई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
छंटनी का दौर जारी है. ट्विटर के बाद B2B यूनिकॉर्न उड़ान (Udan) ने भी 300 से 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस बिजनेस2बिजनेस ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म ने ऐसे पदों पर छंटनी की है, जहां जरूरत से अधिक कर्मचारी थे. बता दें कि कंपनी ने दूसरी बार यह कदम उठाया है. इस तरह उड़ान अब तक कुल 1000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल चुकी है.
पहले भी चलाई कैंची
खुद को देश की सबसे बड़ा B2B ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म बताने वाली इस कंपनी ने इससे पहले जून में भी 180 से 200 कर्मचारियों को निकाला था. यह संख्या उसके कुल वर्कफोर्स का पांच फीसदी थी. इसके अलावा, कंपनी ने 700-800 ऑफ-रोल कर्मचारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया था. गौरतलब है कि शुक्रवार को ट्विटर ने भी अपने भारतीयों कर्मचारियों को नौकरी पर कैंची चलाई थी.
छंटनी की बताई वजह
कंपनी ने हाल में मौजूदा शेयरहोल्डर्स और बॉन्डहोल्डर्स से 12 करोड़ डॉलर जुटाए थे. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने एक बयान में कहा कि हम मुनाफे के रास्ते पर जाना चाहते हैं. यह छंटनी उसी दिशा में उठाया गया कदम है. इससे प्रभावित हुए कर्मचारियों को सभी जरूरी सपोर्ट प्रदान किया जाएगा. बता दें कि कंपनी ने ऐसे समय कर्मचारियों की छंटनी की है, जब उसके IPO में भी देरी हुई है. कंपनी का आईपीओ 12 से 18 महीने में आ सकता है. इससे पहले कंपनी की मई 2023 में आईपीओ लाने की योजना है.
900 शहरों मौजूदगी
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, उड़ान का 900 से ज्यादा शहरों में 3 मिलियन पंजीकृत यूजर्स और 25,000-30,000 विक्रेताओं का नेटवर्क है. कंपनी का मुखालय बेंगलुरु में है और सभी बड़े शहरों में कंपनी के ऑफिस हैं. कंपनी लाइफस्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक, होम एंड किचन, फल और सब्जियां, FMCG, फार्मा, खिलौने आदि में ऑपरेट करती है. Amod Malviya ने 2016 में Vaibhav Gupta और Sujeet Kumar के साथ मिलकर इसकी स्थापना की थी.
टैग्स