✕

होम / बिजनेस / अब फोन पर ही मिल जाएगा UPI पेमेंट आने का ऑडियो अलर्ट, Jio Bharat पर आया नया फीचर

अब फोन पर ही मिल जाएगा UPI पेमेंट आने का ऑडियो अलर्ट, Jio Bharat पर आया नया फीचर

जियोसाउंडपे से बिना किसी साउंड बॉक्स के UPI भुगतान अलर्ट मिल सकेगा. बता दें कि भारत में यह किसी भी मोबाइल फोन पर उपलब्ध अपने तरह की पहली सुविधा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस जियो (Jio) गणतंत्र दिवस पर अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा देने जा रहा है. गणतंत्र दिवस 2025 पर जियोसाउंडपे सर्विस लॉन्च करेगा. बता दें कि Jio की यह सुविधा जियोभारत फोन (Jio Bharat Phone) पर लाइफ टाइम फ्री में उपलब्ध होगी. दरअसल, अब UPI पेमेंट अलर्ट को सुनने के लिए अलग से साउंड बॉक्स की जरुरत नहीं पड़ेगी. Jio यूजर्स अब जियोभारत फोन से सीधे अलर्ट प्राप्त कर सकेंगे.

जियो साउंड-पे क्या है?

Jio के अनुसार, जियोसाउंडपे एक अनोखा इनोवेशन है. जियो साउंड-पे से हर UPI भुगतान का तत्काल, बहुभाषी ऑडियो अलर्ट मैसेज देगा. इससे सब्जी विक्रेता, छोटे से छोटे किराना स्टोर, खाने-पीने की दुकानदारों के लिए व्यवसाय करना और आसान हो जाएगा, उनकी बचत भी होगी. छोटे व्यापारियों को अब तक हर महीने साउंड बॉक्स पर ₹125 का खर्च करने पड़ता थे, लेकिन अब Jio Sound Pay के लॉन्च के साथ, Jio Bharat फोन उपयोगकर्ता हर साल ₹1500 की बचत कर सकेंगे.

Jio के प्रेसिडेंट ने कही ये बात

Jio के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, ‘Jio हर भारतीय को सशक्त बनाने में विश्वास करता है. गणतंत्र दिवस पर जियोभारत पर मुफ़्त जियो साउंड-पे सुविधा की शुरुआत कर रहे हैं. इसके साथ ही जियो ने ‘Vande Mataram’ के एक आधुनिक संस्करण को लॉन्च किया है, इसे JioSoundPay के साथ जोड़ा गया है. हम भारत की भावना का जश्न मना रहे हैं.” बता दें कि जियो भारत फोन को करीब साल भर पहले लॉन्च किया गया था. इस फोन को दुनिया का सबसे किफ़ायती 4G फ़ोन माना जाता है, जियो भारत फोन की कीमत मात्र 699 रुपये है.

दुनिया का सबसे किफायती 4G फोन है ज‍ियो भारत

जियो भारत फोन को करीब सालभर पहले लॉन्च किया गया था. यह दुनिया का सबसे किफायती 4G फोन माना जाता है. इसकी कीमत सिर्फ 699 रुपये है. इस तरह कोई भी व्यापारी नया जियो भारत फोन खरीदकर सिर्फ 6 महीने में फोन की पूरी कीमत वसूल सकता है. भारत के गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जियो ने जियो साउंड-पे पर आधुनिक संगीत वाली वंदे मातरम की धुनें प्रस्तुत की हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

8 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

9 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

9 hours ago