होम / बिजनेस / अब आरबीआई की Paytm पर हुई कार्रवाई को लेकर अश्नीर ग्रोवर ने कह दी बड़ी बात....
अब आरबीआई की Paytm पर हुई कार्रवाई को लेकर अश्नीर ग्रोवर ने कह दी बड़ी बात....
अश्नीर ग्रोवर इससे पहले पेटीएम पर कार्रवाई को लेकर ट्वीट भी कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसी कार्रवाईयां फिनटेक सेक्टर को बर्बाद कर देंगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
भारत पे के फाउंडरों में शामिल रहे अश्नीर ग्रोवर उन कारोबारियों में शामिल हैं जिन्हें अगर कोई पॉलिसी या निर्णय पसंद नहीं आता तो वो उस पर अपनी प्रतिक्रिया जरूरी देते हैं. सरकार के निर्णयों को लेकर वो और भी ज्यादा मुखर होकर बोलते हैं. अब अश्नीर ने पेटीएम को लेकर आरबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार के लोग स्टार्टअप के मालिक के साथ फोटो खिंचाने को तो आतुर हैं लेकिन कानून के संदर्भ में कोई कदम नहीं उठाया गया है.
अश्नीर ने क्या कही बात?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अश्नीर ग्रोवर ने इस कार्रवाई को अतिशयोक्ति कहते हुए कहा, ये कहा कि जो संदेश दिया जा रहा है वो ये है कि बैंक महत्वपूर्ण हैं जबकि फिनटेक नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जैसे होता है कि सीमा तय कर दी गई है जैसे 20 अरब डॉलर की सीमा पार होती उसके बाद आगे जाने का रास्ता नीचे की ओर है. उन्होंने कहा कि जैसे हम बड़े स्टार्टअप के लिए तैयार ही नहीं हैं. पिछले 10-12 सालों में भारत व्यस्थित तौर पर उभरे हैं. सरकार के लोग उनके प्रमुखों के साथ फोटो खिंचाने के लिए तो तैयार हैं लेकिन कानून के संबंध में कोई कदम नहीं उठाना चाहते हैं.
नौकरी और जीडीपी ग्रोथ के बावजूद मदद शून्य
अश्नीर यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत में स्टार्टअप व्यक्स्थित रूप से उभरते हुए जीडीपी में बड़ा योगदान दिया है. यही नहीं उन्होंने कई लोगों को रोजगार भी दिया है, लेकिन बावजूद उसके उन्हें किसी भी तरह का कोई विधायी सपोर्ट नहीं मिलता है उन्होंने पेटीएम की तारीफ करते हुए कहा कि वो सभी फिनटेक का जनक है. उन्होंने कहा कि वो भारत पे के फाउंडर हैं लेकिन उस कंपनी का अस्तित्व ही पेटीएम के कारण हैं.
पेटीएम पर आरबीआई ने की है कारवाई
आरबीआई ने कई अनियतित्ताओं को लेकर पेटीएम पेमेंट बैंक पर कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के कारण अब तक पेटीएम को करोड़ों का नुकसान हो चुका है. कंपनी का शेयर 600 रुपये से अब 400 रुपये के स्तर तक आ गया है. खुद आरबीआई गवर्नर यहां तक कह चुके हैं कि पेटीएम को कई मौके दिए गए थे लेकिन जब उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया तभी ये कार्रवाई की गई है.
ये भी पढ़ें: अब अंबानी ने खरीद डाली आपकी पसंदीदा टॉफी बनाने वाली कंपनी, जानते हैं कितने में हुआ सौदा
टैग्स