होम / बिजनेस / अब Sam Altman के दुख में भागीदार बने Ashneer Grover, बोर्ड सदस्‍यों के लिए कही ये बात

अब Sam Altman के दुख में भागीदार बने Ashneer Grover, बोर्ड सदस्‍यों के लिए कही ये बात

सैम ऑल्‍टमैन को एकाएक ओपनएआई से बाहर निकाले जाने के बाद सिलिकॉन वैली से लेकर भारत तक इस पर बड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Open AI के संस्‍थापक सैम ऑल्‍टमैन को Open AI से बाहर निकाले जाने के बाद अब भारत पे के सह संस्‍थापक अश्‍नीर ग्रोवर ने अहम बयान दिया है. उन्‍होंने बोर्ड सदस्‍यों पर निशाना साधते हुए कहा कि बोर्ड में खुद कुछ करने की क्षमता होती नहीं, बोर्ड को निवेशकों की कठपुतली कहते हुए उन्‍होंने कहा कि ये अच्‍छा होगा कि 60 साल के निवेशक कुछ सार्थक बनाने के लिए संस्‍थापक बनकर सामने आएं. 

अश्‍नीर ने क्‍या किया ट्वीट? 
सैम ऑल्‍टमैन को टैग करते हुए उन्‍होंने लिखा, हाल ही में बाहर कर दिया गया. जाहिर तौर पर 'बोर्ड को उनकी क्षमता पर भरोसा नहीं रहा'.
बोर्ड में खुद की क्षमता होती नहीं,  उन्‍होंने बोर्ड सदस्‍यों पर 
निवेशकों की कठपुतली कहकर तंज भी कसा. वो आगे लिखते हैं कि मैं यह देखना पसंद करूंगा कि किसी दिन 60 वर्षीय बोर्ड सदस्य कुछ सार्थक बनाने के लिए संस्थापक के रूप में एक साथ आएं. इन बोर्ड रूम ड्रामा के पीछे वास्तव में क्या होता है, यह समझने के लिए इन शो को दोबारा देखने का यह एक अच्छा समय है:
1. 'WeCrashed' - Apple TV पर WeWork कहानी
2. 'सुपरपम्प्ड' - वूट पर उबर स्टोरी
3. 'दोगुलापन' - बुकस्टोर्स में #1 बेस्टसेलर | ऑडिबल पर अंग्रेजी ऑडियोबुक (4.6 स्टार) | KukuFm पर हिंदी ऑडियोबुक (30 लाख बार सुना गया - 4.6स्टार)

अश्‍नीर कर रहे हैं जांच का सामना 
दिल्‍ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 81 करोड़ रुपये से जुड़े धोखाधड़ी के मामले की जांच के लिए उन्‍हें बुलाया था और इस हफ्ते की शुरुआत में उन्‍हें अमेरिका जाने से रोक दिया था. ईओडब्‍ल्‍यू ने 21 नवंबर को अश्‍नीर को कार्यालय में उपस्थिति होने को भी कहा है.  इससे पहले अश्‍नीर ग्रोवर भारत पे के साथ वित्‍तीय अनियमित्‍ता को लेकर दिल्‍ली हाईकोर्ट में दिवानी मुकदमे का सामना कर रहे थे. 

सैम ऑल्‍टमैन को ये कहकर निकाल दिया था कंपनी ने
ओपन एआई ने सैम ऑल्‍टमैन को बाहर किए जाने के बाद कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अब बोर्ड को उनकी क्षमता पर पूरा विश्‍वास नहीं रहा है. सैम को बाहर निकाले जाने की वजह के बारे में बताते हुए बोर्ड ने कहा है कि वो हमारे साथ संचार में लगातार स्‍पष्‍टता नहीं बरत रहे थे, जिससे अपनी जिम्‍मेदारियों को निभाने की क्षमता में बाधा आ रही थी. बोर्ड आगे कहता है कि अब उन्‍हें उनकी क्षमता पर भरोसा नहीं है. आगे बोर्ड के आधिकारिक ब्‍लॉग में मीरा मुराती की क्षमताओं के बारे में बताया गया है. 

ये भी पढ़िए :  Open AI से निकाले जाने के बाद Sam Altman ने कही मन की बात, जानिए कैसा रहा अनुभव?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

5 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

6 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

8 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

8 hours ago

बड़ी खबरें