होम / बिजनेस / अब इस टर्नओवर पर तय होगी जुर्माने की राशि, CCI ने बनाया नया नियम 

अब इस टर्नओवर पर तय होगी जुर्माने की राशि, CCI ने बनाया नया नियम 

2009 सीसीआई के नियम बनने के बाद पहली बार 2023 में इन नियमों में बदलाव होने जा रहा है. 12 दिसंबर तक इस मसले पर अपने विचार साझा किए जा सकेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वर्ष 2023 भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग के संशोधन विधेयक के पास होने के बाद अब आयोग की ओर से नया प्रस्‍ताव लाया गया है. इस प्रस्‍ताव के आने के बाद किसी भी कंपनी पर लगने वाले जुर्माने की गणना अब उसके ग्‍लोबल टर्नओवर के आधार पर की जाएगी. CCI की ओर से इस प्रस्‍ताव पर सभी स्‍टेकहोल्‍डर्स को अपने सुझाव देने को कहा गया है. सभी सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. 

12 जनवरी तक दिए जा सकेंगे सुझाव 
CCI की ओर से लाए गए इस प्रस्‍ताव पर सभी स्‍टेकहोल्‍डर 12 जनवरी तक अपने सुझाव दे सकेंगे. CCI ने नये नियमों में ये प्रस्‍ताव लाया है कि टर्नओवर की गणना से प्रत्‍यक्ष कर, अंतर समूह बिक्री और, छूट को बाहर रखा जाएगा.  वर्ष 2009 में नियम बनाए जाने के बाद 2023 में पहली बार किसी तरह बदलाव उसमें किए गए हैं. इस साल अप्रैल में संसद के द्वारा विधेयक के पास होने के बाद सीसीआई की ओर से ये प्रस्‍ताव लाया गया है. इस पर सभी की राय आने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. 

सरकार की ओर से इसलिए लाया गया ये विधेयक 
केन्‍द्र सरकार की ओर से ये प्रस्‍ताव इसलिए लाया गया क्‍योंकि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश ने दिया था जिसने सीसीआई को जुर्माना लगाने के लिए शक्तियों को प्रबतिबंधित कर दिया था.   सीमाओं में बांध दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने माना था कि जुर्माने के निर्धारण के लिए टर्नओवर को केवल प्रासंगिक तौर पर देखा जा सकता है, जिसमें उल्‍लंघनकारी वस्‍तुओं या सेवाओं से अर्जित राजस्‍व शामिल है. पहले जुर्माना केवल प्रासंगिक टर्नओवर के आधार पर तय होता था. होता ये भी था कि कंपनी को अपने पूरे टर्नओवर के आधार पर जुर्माने का सामना करना पड़ता था. जबकि समस्‍या एक या दो प्रोडक्‍ट के साथ ही होती थी. 

इनके लिए बढ़ सकती है समस्‍या
अगर CCI का ये प्रस्‍ताव पास होता है तो ऐसे में उन कंपनियों के लिए परेशानी हो जाएगी जो कई देशों में अपना कारोबार करती हैं. हालांकि जानकार ये भी मान रहे हैं कि इस कदम से सीसीआई उन ताकतों के खिलाफ और पावरफुल हो सकेगा जो कई बार जानबूझकर इस तरह के उल्‍लंघन करते हैं. 

ये भी पढें: Infosys ने इतने बिलियन की डील की कैंसिल, जानते हैं ठीक इस इस्‍तीफे के बाद आई है ये खबर
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.