होम / बिजनेस / अमूल और मदर डेयरी का दूध भी हो गया महंगा, सीधे इतने बढ़े दाम; जानिए नई कीमत

अमूल और मदर डेयरी का दूध भी हो गया महंगा, सीधे इतने बढ़े दाम; जानिए नई कीमत

अमूल ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे परिचालन लागत और दूध की उत्पादन लागत में वृद्धि को कारण बताया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सरकार माने या न माने, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. हर रोज कुछ न कुछ महंगा होने की खबर सामने आ जाती है. अब अमूल और मदर डेयरी के दूध की कीमतों में इजाफा हुआ है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के अनुसार, अमूल दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. वहीं, मदर डेयरी ने भी कीमतों में इतना ही इजाफा किया है.   

कल से लागू होंगी नई दरें
अमूल दूध की नई दरें बुधवार सुबह से लागू हो जाएंगी. यह मूल्यवृद्धि अहमदाबाद, गुजरात, दिल्ली, एनसीआर, मुंबई और पश्चिम बंगाल सहित उन सभी बाजारों के लिए की गई है, जहां अमूल का फ्रेश मिल्क बिकता है. कीमतों में इजाफे के बाद अमूल गोल्ड 500 ग्राम की नई कीमत 31 रुपए और अमूल ताजा 500 ग्राम की नई कीमत 25 रुपए हो जाएगी.

बढ़ती लागत का हवाला
आधा किलो अमूल शक्ति दूध के लिए अब 28 रुपए देने होंगे. कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे परिचालन लागत और दूध की उत्पादन लागत में वृद्धि को कारण बताया है. अमूल का कहना है कि अकेले गायों के चारे की कीमतें बढ़ गई हैं, पिछले साल की तुलना में इसमें 20% इजाफा हुआ है. अन्य खर्चों में भी बढ़ोत्तरी हुई है. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए दूध के दाम बढ़ाए गए हैं. बता दें कि मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में बड़ा आपूत्तिकर्ता है और कंपनी हर दिन 30 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है. कंपनी ने मंगलवार को बताया कि वह 17 अगस्त से दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि कर रही है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

18 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

19 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

23 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

1 day ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

29 minutes ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

9 minutes ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

19 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

2 hours ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

3 hours ago