✕

होम / बिजनेस / इस राज्‍य में Green प्रोजेक्‍ट में निवेश करेगी Reliance, इतने करोड़ का होगा Investment

इस राज्‍य में Green प्रोजेक्‍ट में निवेश करेगी Reliance, इतने करोड़ का होगा Investment

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस तमिलनाडु में 25000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है. उन्‍होंने कहा कि Jio ने राज्‍य में 35000 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ओर जहां अंबानी और अडानी में नंबर वन बनने को लेकर होड़ मची हुई है वहीं दूसरी ओर अंबानी की कंपनी से खबर निकलकर सामने आई है कि अब रिलायंस भी तेजी से ग्रीन एनर्जी को लेकर निवेश करने जा रही है. तमिलनाडु में हुए ग्‍लोबल इंवेस्‍टर समिट में रिलायंस एनर्जी के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि वो राज्‍य में ग्रीन एनर्जी को लेकर निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट को लेकर काम किया जा सके और मदर अर्थ को बचाया जा सके. 

ये है रिलायंस की योजना 
ग्रीन एनर्जी एक ऐसा क्षेत्र बनकर उभर रहा है जिसमें सभी बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं. इसी कड़ी में अडानी के बाद अब रिलायंस भी तेजी से अपने पांव पसार रहा है. तमिलनाडु ग्‍लोबल इंवेस्‍टर समिट में इस विषय पर अपनी बात कहते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस तमिलनाडु में रिन्‍यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में निवेश करने को लेकर कृत संकल्‍प है. उन्‍होंने कहा कि हम सस्‍टेनेबल विकास को बढ़ाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ तेजी से काम करना चाहती है. उन्‍होंने कहा कि मदर अर्थ को क्‍लाइमेट क्राइसेस से पैदा होने वाले संकट से बचाने में अपना योगदान देना चाहते हैं. 

पहले से इतने करोड़ का हो रहा है निवेश 
रिलायंस पहले से ही कई करोड़ का निवेश ग्रीन एनर्जी को लेकर कर रही है. कंपनी आने वाले कई सालों में 75000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है. कंपनी 5000 करोड़ रुपये के साथ जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्‍पलेक्‍स का निर्माण कर रही है. कंपनी ग्रीन एनर्जी से जुड़ी तकनीक में 15000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है. कंपनी MSME सेक्‍टर की कंपनियों में इनोवेशन को अपनाने के लिए तकनीक भी विकसित कर रही है, जिससे नवीन ऊर्जा को आसानी से इस्‍तेमाल किया जा सके. 

मुकेश अंबानी ने कही ये बात 
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस मामले में कई और बात कही. उन्‍होंने तमिलनाडु ग्‍लोबल इंवेस्‍टर समिट में राज्‍य में किए गए निवेश को लेकर कहा कि रिलायंस लंबे से इस राज्‍य में काम कर रही है. अंबानी ने ये भी कहा कि तमिलनाडु एक बिजनेस फ्रेंडली स्‍टेट है. रिलायंस ने तमिलनाडु सरकार से लंबे समय से पार्टनरशिप की है. उन्‍होंने बताया कि कंपनी ने राज्‍य में 1300 से ज्‍यादा रिटेल स्‍टोर खोले हैं. कंपनी राज्‍य में 25000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है. उन्‍होंने कहा कि जियो ने राज्‍य में 35000 करोड़ रुपये का निवेश किया है. जियो के आज राज्‍य में 35 मिलियन सब्‍सक्राइबर हैं. 

ये भी पढ़ें:  अब Import नहीं हो पाएगा घटिया स्‍तर का इलेक्‍ट्रानिक सामान, सरकार ने लागू किया ये नियम 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

सरकारी फंड पर कब तक निर्भर रहेंगी ग्राम पंचायतें? RBI ने आय के स्रोत बढ़ाने पर दिया जोर

सरकारी अनुदान पर निर्भरता कम कर अपनी कमाई बढ़ाएं ग्राम पंचायतें, वित्तीय और संस्थागत क्षमता मजबूत करने पर RBI का जोर

15 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

16 hours ago

बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago