✕

होम / बिजनेस / अब अंबानी ने खरीद डाली आपकी पसंदीदा टॉफी बनाने वाली कंपनी, जानते हैं कितने में हुआ सौदा

अब अंबानी ने खरीद डाली आपकी पसंदीदा टॉफी बनाने वाली कंपनी, जानते हैं कितने में हुआ सौदा

इस कंपनी की शुरुआत आजादी से पहले 1933 में हुई थी, लेकिन 1942 में ये कन्‍फेक्‍शनरी के कारोबार के क्षेत्र में उतरी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अंबानी परिवार ने जो रणनीति अपनाई है वो कारोबार की दुनिया में नई है. अब इसी कड़ी में टॉफी की दुनिया में पसंदीदा ब्रैंड पान पराग बनाने वाली कंपनी रावलगांव शुगर फार्म को खरीद लिया है. ये कंपनी पसंदीदा टॉफी ब्रैंड पान पराग, मैंगो फूड और कॉफी ब्रेक ब्रैंड बनाती है. 

रिलायंस की किस कंपनी की झोली में गई ये कंपनी? 
रावलगांव शुगर फर्म का अधिग्रहण रिलायंस की एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्‍यूमर प्रॉडक्‍ट्स ने 27 करोड़ रुपये में किया है. रिलायंस कंज्‍यूमर ने इसके कंफेक्‍शनरी बिजनेस को पूरी तरह से खरीद लिया है. रिलायंस कंज्‍यूमर प्रॉडक्‍ट्स लगातार अपने पोर्टफोलियो में विस्‍तार कर रही है. मौजूदा समय में कंपनी के पास कैंपा, टॉफमैन और Raskik जैसे ब्रैंड हैं.  ये सौदा 27 करोड़ जैसे छोटी राशि में इसलिए हुआ क्‍योंकि इस क्षेत्र में लगातार प्रतियोगिता बढ़ रही है. रावलगांव को इस क्षेत्र में संगठित और असं‍गठित कंपनियों के कारण भारी प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. एक्‍सजेंस को कंपनी ने इसकी सूचना दे दी है. 
 आजादी से पहले शुरू हुई थी ये कंपनी 
नासिक के कारोबारी वालचंद हीराचंद ने 1933 में शुगर फर्म की शुरुआत की थी. सेठ रावलगांव शुगर फर्म ने टॉफी बनाने की शुरुआत 1942 में हुई थी. कंपनी ने बोर्ड ने इस अधिग्रहण को पूरी तरह से मंजूरी दे दी है. कंपनी की ओर से ट्रेडमार्क और अपने सभी तरह के अधिकार भी रिलायंस को सौंप दिए गए हैं. कंपनी की ओर से इस सौदे को लेकर जानकारी दी गई है कि इस सौदे के पूरा होने के बाद भी उसकी संपत्ति, भूमि, संयंत्र, भवन, उपकरण, मशीनरी, आदि जैसी संपत्तियां उसके पास ही रहेंगी. 

ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कारों पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर आई ये खबर, जानते हैं क्‍या है ये?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

3 hours ago

भारत में 5 साल में 50 स्टोर खोलेगा Carrefour, दिल्ली-मुंबई पर भी नजर

कंपनी ने एनसीआर से विस्तार की शुरुआत की है और दिल्ली-मुंबई समेत टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी संभावनाएं तलाश रही है. विस्तार के लिए नए स्टोर खोलने के साथ अधिग्रहण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है.

3 hours ago

हरीश भट ने ट्रेंट के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा, 2014 से थे बोर्ड में शामिल

ट्रेंट ने 18 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के जरिए भट के इस्तीफे की सूचना दी.

5 hours ago

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

6 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

6 hours ago

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

3 hours ago

मोटोरोला में अभिषेक चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी, एशिया प्रशांत क्षेत्र में संभालेंगे मोटोथिंग्स और सर्विस मोनेटाइजेशन

लेनोवो की कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी में अभिषेक चंद्रा को एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए मोटोथिंग्स, सर्विस मोनेटाइजेशन और नए कारोबारी अवसरों के निदेशक की जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने लिंक्डइन पर नई भूमिका की जानकारी साझा की.

4 hours ago

अपने भीतर के बच्चे को खोए बिना बड़े होना

लेखक विक्रम चन्दीरमानी के अनुसार, बच्चों में जिज्ञासा, कल्पनाशीलता, मुश्किलों से उबरने की क्षमता और खुशी का असाधारण गुण होता है. वयस्क होने के सफर में कहीं न कहीं हम अक्सर इनमें से कुछ खूबियां खो देते हैं. शायद अब समय आ गया है कि हम उन्हें फिर से खोजें.

4 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

7 hours ago