✕

होम / बिजनेस / अब इस कंपनी में बड़ी हिस्‍सेदारी खरीदने जा रहे हैं अडानी, शेयरों में लगी आग

अब इस कंपनी में बड़ी हिस्‍सेदारी खरीदने जा रहे हैं अडानी, शेयरों में लगी आग

ओमकार कैमिकल के बाजार मूल्‍य पर नजर डालें तो वो 14.61 करोड़ रुपये है. कंपनी का गुजरात के पनौली में प्‍लांट है जिसकी क्षमता 20 हजार मीट्रिक टन है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

2024-25 की शुरुआत भले ही अडानी समूह के लिए विवाद के साथ हुई हो लेकिन फैसला आने के बाद कंपनी एक के बाद एक बड़ा कदम उठा रही है.सीमेंट सेक्‍टर की एक कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद अब अडानी समूह केमिकल सेक्‍टर में भी बड़ी डील करने जा रहा है. अडानी समहू अपनी कंपनी विल्‍मर के जरिए गुजरात की बड़ी और जानीमानी केमिकल फैक्‍ट्री ओंकार कैमिकल इंडस्‍ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में बड़ी हिस्‍सेदारी खरीदने जा रही है. इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयरों में आग लग गई है. 

आखिर कितनी हिस्‍सेदारी खरीद रहे हैं अडानी? 
गौतम अडानी ओंकार कैमिकल में 67 फीसदी हिस्‍सेदारी खरीदने जा रहे हैं. इस पूरी डील के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट किया गया है, जिसकी वैल्‍यू 56.25 करोड़ रुपये है. अडानी समहू ओंकार कैमिकल को ये पूरा अमाउंट कैश में पे करेगा. इससे पहले अडानी समूह अपने सीमेंट सेक्‍टर को दक्षिण भारत में विस्‍तार देने के लिए पेन्‍ना सीमेंट का अधिग्रहण किया था. इस कंपनी को खरीदकर गौमत अडानी कैमिकल के क्षेत्र में अपनी पकड़ को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: फिर से मुसीबत में Vodafone-Idea, कंपनी ने सरकार से लगाई गुहार, इस काम के लिए मांगी छूट 

आखिर शेयर पर क्‍या दिखा इस खबर का असर 
ओंकार कैमिकल के शेयर की शुक्रवार को बाजार में स्थिति में देखें तो ये शेयर 7.04 रुपये पर खुला और इस खबर के सामने आते ही कंपनी के शेयर में 4.92 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली. इस खबर के आते ही कंपनी के शेयर की ऐसी मांग बढ़ी कि उस पर अपर सर्किट लग गया. वहीं अगर कंपनी की स्थिति पर नजर डालें तो कंपनी का मार्केट कैप 14.61 करोड़ रुपये है. इस कंपनी का बाजार पर्सनल केयर के प्रोडक्‍ट से लेकर, प्‍लस्टिक एंड पॉलिमर, एग्रोकैमिकल एंड ल्‍यूब्रिकेंट जैसे क्षेत्रों में प्रमुख तौर पर किया जाता है. 

कैसी है कंपनी की स्थिति? 
इस कंपनी को खरीदने के बाद अडानी समूह की गुजरात में कैमिकल को लेकर स्थिति और मजबूत हो जाएगी. कंपनी का गुजरात के पनौली में दो प्‍लांट हैं. कंपनी की क्षमता पर नजर डालें तो वो 20 हजार मीट्रिक टन है. कंपनी आने वाले समय में इसकी क्षमता को और बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इस पूरी डील को लेकर अडानी विल्‍मर का मानना है कि आने वाले 3 से 4 महीनों में इस खरीद को पूरा कर लिया जाएगा. इसमें रेगूलेटरी संस्‍थाओं के अप्रूवल से लेकर सरकार का अप्रूवल शामिल है. वित्‍त वर्ष 23-24 में कंपनी ने 13.95 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.