होम / बिजनेस / Nova AgriTech IPO: आखिरी दिन 60 गुना हुआ सबस्क्राइब, किसने किया सबसे ज्यादा सबस्क्राइब?

Nova AgriTech IPO: आखिरी दिन 60 गुना हुआ सबस्क्राइब, किसने किया सबसे ज्यादा सबस्क्राइब?

नोवा एग्रीटेक के IPO (Nova AgriTech IPO) ऑफर में मौजूद शेयरों के लिए 39-41 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले साल हमें एक से बढ़कर एक शानदार IPO देखने को मिले थे और लोग इस साल आने वाले IPO ऑफर्स का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं. हाल ही में नोवा एग्रीटेक के IPO (Nova AgriTech IPO) को अपने सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन पर इन्वेस्टर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इस IPO ऑफर की बोली लगाने के लिए रिटेल और गैर संस्थागत इन्वेस्टर्स ने काफी सक्रिय रूप से सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया में भाग लिया. 

Nova Agritech का IPO
नोवा एग्रीटेक के IPO (Nova AgriTech IPO) ऑफर को पहले दिन 9.71 गुना सबस्क्राइब किया गया था और दूसरा दिन खत्म होने तक यह IPO ऑफर 33.82 गुना बार सबस्क्राइब हो चुका था. आपको बता दें कि नोवा एग्रीटेक द्वारा इस IPO ऑफर में मौजूद शेयरों के लिए 39-41 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था और एक लॉट में 365 शेयर प्रदान किये जा रहे थे. इन्वेस्टर्स एक लॉट खरीदने के बाद 365 शेयरों के गुणांकों में बोली लगा सकते हैं. इस IPO ऑफर के माध्यम से कंपनी 143.81 करोड़ रुपए इकट्ठा करने की कोशिश करेगी. इस IPO में 112 करोड़ रुपयों की कीमत के नए शेयर मौजूद हैं और साथ ही कंपनी द्वारा इस IPO में 7,758,620 इक्विटी शेयर OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से जारी किये जायेंगे. 

एक तरफ धूप, एक तरफ छांव
उपलब्ध करवाए गए डेटा की मानें तो नोवा एग्रीटेक के IPO (Nova AgriTech IPO) में इन्वेस्टर्स ने 1,51,35,49,515 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई है, जबकि कंपनी द्वारा 2,54,14,746 इक्विटी शेयर जारी किये गए हैं. इसका सीधा मतलब यी है कि इन्वेस्टर्स द्वारा जारी किये गए शेयरों के मुकाबले 59.55 गुना अधिक बोली लगाई गई है. इस IPO के लिए तीन दिन बोली लगाईं जानी थी और आज इस IPO का सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया गया है. गैर संस्थागत इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्से को 141.18 बार गुना बार सबस्क्राइब किया गया है, जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्से को 56.51 गुना बार सबस्क्राइब किया गया है. वहीं दूसरी तरफ योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित हिस्से को केवल 2.74 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था. 

क्या करती है Nova AgriTech?
कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई थी और कंपनी ऐसे उत्पादों का निर्माण करती है, जो बेहतर फसल उगाने में किसानों की मदद करते हैं. यह कंपनी हैदराबाद में स्थित है और नोवा एग्रीटेक प्रमुख रूप से मिट्टी के स्वास्थ्य, पौधों के पोषण और फसल की सुरक्षा पर ध्यान देती है. कंपनी द्वारा सभी उत्पादों का निर्माण तकनीक का इस्तेमाल करके किया जाता है और कंपनी के सभी उत्पाद वातावरण के अनुकूल होते हैं और इनमें पोषण भी होता है.
 
यह भी पढ़ें: Aakash Institute को मिला नया इन्वेस्टर, नाम सुनकर हो जायेंगे हैरान!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago