होम / बिजनेस / Reliance नहीं, इस सरकारी कंपनी ने कमाया सबसे ज्‍यादा मुनाफा, इतने करोड़ का हुआ फायदा? 

Reliance नहीं, इस सरकारी कंपनी ने कमाया सबसे ज्‍यादा मुनाफा, इतने करोड़ का हुआ फायदा? 

सबसे ज्‍यादा मुनाफा कमाने वाली पिछले साल की टॉप टेन कंपनियों की सूची पर नजर डालें तो उसमें तीन सरकारी कंपनियां हैं. इन्‍होंने 1 लाख करोड़ की कमाई की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपसे पूछा जाए कि देश की सबसे ज्‍यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी कौन सी है तो शायद आप कहेंगें रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड है. लेकिन 2023 के जो आंकड़े निकलकर सामने आए हैं उसने रिलायंस को पीछे छोड़ दिया है. एसबीआई रिसर्च के अनुसार रिलायंस ने पिछले साल 2023 में 44000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का मुनाफा कमाया था. जबकि नंबर वन पर रही है एसबीआई. इस कंपनी ने पिछले साल 50232 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. एसबीआई ही वो सरकारी कंपनी है जिसने सबसे ज्‍यादा मुनाफा कमाया है. 

कौन करता है सबसे ज्‍यादा कमाई? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली कंपनियों में पहले नंबर पर एसबीआई शामिल है. वर्ष 2023 में इसका मुनाफा 50232 करोड़ रुपये रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर आती है रिलायंस. इस कंपनी ने 2023 में 44,205 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. इसके बाद तीसरे नंबर पर रही एचडीएफसी, इस कंपनी ने 44,109 करोड़ रुपये कमाए जबकि टीसीएस ने 39,106 करोड़ रुपये कमाए. इसी कड़ी में ओएनजीसी पांचवे स्‍थान पर रही जिसका मुनाफा 38,829 करोड़ रुपये रहा. 

सरकार की कंपनियों की रही क्‍या स्थिति? 
पहली पांच कंपनियों में एसबीआई, ओएनजीसी और एलआईसी वो कंपनियां रही हैं जिन्‍होंने सबसे ज्‍यादा मुनाफा कमाया है. इन तीनों कंपनियों ने मिलकर सरकार को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का मुनाफा कमाकर दिया है. इस कड़ी में अगर बाकी कंपनियों की स्थिति पर नजर डालें तो उसमें आईसीआईसीआई बैंक ने पिछले साल 31897 करोड़, वेदांता लिमिटेड ने 27356 करोड़ का मुनाफा कमाया. इस कड़ी में नामी आईटी कंपनी इंफोसिस ने 23268 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि आईटीसी ने 18753 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. 

एसबीआई ने दूसरी तिमाही में कमाया इतना मुनाफा 
हाल ही में जारी हुए सितंबर तिमाही के नतीजों को अगर देखें तो एसबीआई ने इसमें 14.47 प्रतिशत 602.98 करोड़ का मुनाफा कमाया है. जबकि बैंक की कार्ड हिस्‍सेदारी में 7 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है. बैंक की कुल आय में 22.24 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला जो 4221 करोड़ रुपये से ज्‍यादा रही. वहीं अगर ग्रॉस एनपीए पर नजर डालें तो वो पिछली तिमाही के 2.43 प्रतिशत के मुकाबले 2.41 प्रतिशत रहा है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

4 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

4 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

54 minutes ago