✕

होम / बिजनेस / अब सिर्फ 10 मिनट में एंबुलेंस पहुंचेगी आपके घर, Blinkit ने लॉन्च की नई इमरजेंसी सर्विस

अब सिर्फ 10 मिनट में एंबुलेंस पहुंचेगी आपके घर, Blinkit ने लॉन्च की नई इमरजेंसी सर्विस

ब्लिंकिट ने अब एम्बुलेंस सर्विस की शुरुआत की है, जो 10 मिनट में मरीज को बेसिक लाइफ सपोर्ट के साथ एम्बुलेंस मुहैया कराएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ब्लिंकिट (Blinkit) भारत की क्विक ई-कॉमर्स कंपनी है, जो लोगों को 10 मिनट में प्रोडक्ट्स और सर्विसेज़ पहुंचाती है. अब ब्लिंकिट ने 10 मिनट में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) के साथ एम्बुलेंस सर्विस देने की शुरुआत की है. इस सर्विस की शुरुआत दिल्ली एनसीआर के एक शहर गुरुग्राम में पांच एम्बुलेंस के साथ हुई है. ब्लिंकिट की इन एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (AED) जैसी महत्वपूर्ण लाइफ सेविंग डिवाइस होंगे.

10 मिनट में मिलेगी एम्बुलेंस सर्विस

हर बीएलएस एम्बुलेंस में एक पैरामेडिक, एक हेल्पर और एक ट्रेंड ड्राइवर होगा ताकि वो जल्द से जल्द मरीज को मेडिकल सपोर्ट प्रदान कर सकें. ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर एक पोस्ट में बीएलएस एम्बुलेंस सर्विस के शुरू होने का ऐलान किया है. उनके अनुसार, ब्लिंकिट कंपनी भारतीय शहरों में तेज और भरोसेमंद एम्बुलेंस सेवा की समस्या को हल करने की प्लानिंग कर रही है.

हालांकि, अभी यह सर्विस सिर्फ गुरुग्राम में ही उपलब्ध कराई गई है, लेकिन कंपनी के सीईओ ने अपने पोस्ट के जरिए बताया है कि जल्द ही इस सर्विस को देश के अन्य शहरों और क्षेत्रों में भी शुरू किया जाएगा. कंपनी का लक्ष्य देशभर के लोगों को जल्द से जल्द ब्लिंकिट ऐप के माध्यम से एक बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एम्बुलेंस की सुविधा मुहैया कराना है. सीईओ ने जानकारी दी है कि फिलहाल, ब्लिंकिट की एम्बुलेंस सर्विस स्केलिंग-अप फेज़ में है, लेकिन अगले दो सालों में इसे देश के सभी बड़े शहरों में शुरू करने का लक्ष्य है.

एम्बुलेंस में होगी कई सुविधा

हर एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर, एईडी, स्ट्रेचर, मॉनिटर, सक्शन मशीन के साथ-साथ इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाली दवाईयां और इंजेक्शन्स जैसी मेडिकल की तमाम जरूरी चीजें भी उपलब्ध होंगी. मरीज को एम्बुलेंस में प्राइमरी ट्रीटमेंट देने के लिए एक पैरामेडिक, एक सहायक और एक ट्रेंड ड्राइवर भी मौजूद होगा.

ऐसे में सवाल उठता है कि मरीजों के लिए 10 मिनट में एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ब्लिंकिट अपने इस सर्विस के लिए कितने रुपये चार्ज करेगी. हालांकि, इसके बारे में अभी तक सटीक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन ब्लिंकिट ने इस बात पर जोर दिया है कि उनके द्वारा शुरू की जाने वाली एम्बुलेंस सर्विस से कंपनी के फाइनलेंशियल गोल्स को पूरा करने का उद्देश्य नहीं है. कंपनी का कहना है कि ब्लिंकिट की एम्बुलेंस सर्विस को लोगों के लिए सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी का कहना है कि उनका लक्ष्य लंबे समय से चली आ रही इस गंभीर समस्या को हल करना है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago