✕

होम / बिजनेस / ITR फाइल करना ही नही, वेरिफाई करना भी है जरूरी, नहीं तो लगती है बड़ी पेनल्‍टी 

ITR फाइल करना ही नही, वेरिफाई करना भी है जरूरी, नहीं तो लगती है बड़ी पेनल्‍टी 

अगर आप 31 जुलाई तक अपना आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो आप पेनल्‍टी के साथ 31 दिसंबर तक बिलेटेड आईटीआर फाइल कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईटीआर फाइल तो सभी लोग कर देते हैं लेकिन कई बार ज्‍यादातर टैक्‍सपेयर उसे वेरिफाई करना भूल जाते हैं. इसका नतीजा ये होता है कि आईटीआर फाइल करने के बावजूद उन्‍हें पेनल्‍टी का सामना करना पड़ जाता है. इसे तकनीकी भाषा में ई वेरिफिकेशन के नाम से जाना जाता है. ई वेरिफिकेशन ये बताता है कि आपने जो जानकारी दर्ज की है वो सही है. 

आईटीआर को समय पर वेरिफाई करना बेहद जरूरी 
जब भी आप आईटीआर डेटा इलेक्‍ट्रॉनिक रूप से ट्रांसमिट और ई वेरिफाई किया जाता है ITR-V ट्रांसमिशन के 30 दिनों के भीतर जमा किया जाता है तो इलेक्‍ट्रॉनिक ट्रांसमिशन को रिटर्न फाइल करने की तारीख कहा जाता है. लेकिन अगर आईटीआर इलेक्‍ट्रानिक रूप से ट्रांसमिट किया जाता है और ई वेरिफिकेशन को आईटीआर वी 30 दिन की सीमा के बाद किया जाता है तो ई वेरिफिकेशन या आईटीआरवी की तारीख को फाइलिंग की तारीख माना जाएगा. आयकर के कानून की भाषा में इसे देरी से फाइल किया माना जाएगा. ई वेरिफिकेशन की तारीख को आपकी रिटर्न फाइल करने की तारीख माना जाएगा ना कि मूल फाइलिंग की तारीख को. इस देरी के लिए आपको पेनल्‍टी भी चुकानी पड़ सकती है. 

कितना जरूरी है ई वेरिफिकेशन 
ई वेरिफिकेशन की जरूरत को आप ऐसे भी समझ सकते है कि अगर ये ई वेरिफाई नहीं है तो इसे अमान्‍य भी माना जा सकता है. इसे ऐसे मान लिया जाता है कि जैसे आपने कभी फाइल किया ही नहीं हो. इससे भविष्‍य में परेशानियां और पैदा हो सकती हैं. 

कितनी देनी पड़ सकती है पेनल्‍टी 
अगर आप 31 जुलाई तक अपना आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो आप पेनल्‍टी के साथ 31 दिसंबर तक बिलेटेड आईटीआर फाइल कर सकते हैं. 31 जुलाई 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 के बाद अपना आईटीआर फाइल करते हैं तो आपको 5000 रुपये तक की लेट फीस देनी पड़ सकती है. इसलिए इस जुर्माने से बचने के लिए जरूरी है कि आप समय से आईटीआर फाइल भी करें और उसे वेरिफाई भी करें. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

1 hour ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

1 hour ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

4 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें