✕

होम / बिजनेस / मुंबई का लिंकिंग रोड या दिल्ली का कनॉट प्लेस नहीं, ये है देश का सबसे महंगा रिटेल बाजार

मुंबई का लिंकिंग रोड या दिल्ली का कनॉट प्लेस नहीं, ये है देश का सबसे महंगा रिटेल बाजार

भारत का सबसे महंगा बाजार देश की राजधानी दिल्ली में है और यहां के पॉपुलर बाजारों में इसका नाम है. मुंबई, कोलकाता, गुरुग्राम के बाजारों को भी इसने पीछे छोड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली के मशहूर खान मार्केट ने ग्लोबल रिटेल स्ट्रीट बाजार की टॉप लिस्ट में जगह बनाई है और इस तरह ये भारत का सबसे महंगा रिटेल बाजार बन गया है. भारत के सबसे महंगे रिटेल डेस्टिनेशन के तौर पर खान मार्केट ने वैश्विक रिटेल बाजारों की शीर्ष सूची में 22वां स्थान हासिल किया है. यहां के जमीन के रेट्स को देखें तो ये 229 डॉलर या 19,330 रुपये प्रति वर्ग फुट सालाना के रेट पर हैं. साल दर साल आधार पर इसमें 7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, इसका मतलब है कि पिछले साल की तुलना में खान मार्केट के जमीन-दुकानों के रेट पिछले साल के मुकाबले 7 प्रतिशत बढ़ चुके हैं.

कुशमैन एंड वेकफील्ड ने जारी की है रिपोर्ट

कुशमैन एंड वेकफील्ड की 'मेन स्ट्रीट एक्रॉस द वर्ल्ड' नाम से निकाली गई रिपोर्ट के मुताबिक ये ताजा रैंकिंग आई है. इसके 34वें एडिशन में दुनियाभर की 138 प्रीमियर रिटेल लोकेशन को नजर में रखा गया. इसमें से कई लग्जरी सेक्टर से जुड़े हुए हैं और रिटेल सेक्टर के अल्ट्रा मार्केट्स से जुड़े हुए हैं. 

खान मार्केट का एक हाई-एंड रिटेल हॉटस्पॉट के रूप में रुतबा और मजबूत होता जा रहा है. प्रीमियम ब्रांड और अपस्केल बुटीक के अपने क्यूरेटेड मिक्स के लिए जाना जाने वाला खान मार्केट, अमीर शॉपर्स को आकर्षित करता है. दिल्ली के इस इलाके में रिटेल जगह की सीमित उपलब्धता कड़ा मुकाबला बनाती है, जिससे किराये की कीमतें बढ़ जाती हैं.

अन्य भारतीय बाजारों-इलाकों का क्या हाल?

इस रिपोर्ट में इस बार एक खास बात देखने को मिल रही है कि जो 138 लोकेशन को ग्लोबल लिस्ट के लिए चुना गया है, उनमें से 79 जगहें या रिटेल मार्केट ऐसे हैं जिनमें सालाना  रेंटल दरों में इजाफा देखा गया है. औसत आधार पर इन जगहों पर दामों में 4.4 फीसदी का इजाफा देखा गया है. ग्लोबल रिटेल बाजारों के माहौल में अहम बदलाव हुए हैं, ये इसी से पता चलता है कि मिलान का वाया मोंटेनापोलियोन, न्यूयॉर्क के अपर 5th एवेन्यू को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे महंगा रिटेल डेस्टिनेशन बन गया है. एशिया-पैसिफिक रीजन में बेंगलुरु का इंदिरानगर सबसे मजबूत रेंटल इनकम बाजार के रूप में उभरकर सामने आया है. वहीं चेन्नई का अन्ना नगर इस फील्ड में सबसे किफायती रिटेल रोड्स के रूप में जाना गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

8 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

10 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

11 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

11 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

11 hours ago

बड़ी खबरें