✕

होम / बिजनेस / अंबानी-अडानी नहीं, ये हैं भारत के सबसे दानवीर बिजनेसमैन, डोनेट किए 2153 करोड़!

अंबानी-अडानी नहीं, ये हैं भारत के सबसे दानवीर बिजनेसमैन, डोनेट किए 2153 करोड़!

देश के सबसे बड़े दानवीर बिजनेसमैन की नई लिस्ट आ गई है. Hurun India की लिस्ट में इस बार टाटा और अंबानी से आगे ये बिजनेसमैन निकल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत एक ऐसा देश है जहां उद्योगपति अगर जमकर पैसा कमाते हैं तो दान और डोनेशन के जरिए परोपकार के काज के लिए भी रकम देते हैं. अगर आपके मन में सवाल है कि भारत का सबसे बड़ा दानदाता कौन है या वो कौनसा उद्योगपति है जो परोपकार के लिए अपने मुनाफे में से सबसे ज्यादा रकम देते हैं तो पहले स्थान पर जो नाम आएगा वो आपको हैरान कर सकता है. देश के सबसे रईस कारोबारी मुकेश अंबानी या फोर्ब्स लिस्ट में शामिल गौतम अडानी के नाम भी ये खिताब नहीं है. ना ही परोपकार के क्षेत्र में सालों से नंबर वन रहे अजीम प्रेमजी नवंबर वन हैं और ना ही दिवंगत रतन टाटा देश के सबसे बड़े परोपकारी या दानदाता हैं.

कौन हैं भारत के सबसे बड़े परोपकारी?

देश के सबसे बड़े परोपकारी या दानदाता इस समय शिव नादर एंड फैमिली हैं और ये रुतबा हासिल करके वो हुरुन इंडिया फिलॉन्थ्रॉपी लिस्ट 2024 में पहले स्थान पर आ गए हैं. ये लिस्ट हाल ही में जारी की गई थी इसमें अकेले शिव नादर एंड फैमिली ने 2153 करोड़ रुपये का दान या डोनेशन दिया. इनके बाद मुकेश अंबानी एंड फैमिली का नाम है जिन्होंने 407 करोड़ रुपये की राशि दान में दी है.

हुरुन इंडिया फिलॉन्थ्रॉपी लिस्ट के टॉप 5 कारोबारी

हुरुन इंडिया फिलॉन्थ्रॉपी लिस्ट 2024 में शिव नादर एंड फैमिली 2153 करोड़ रुपये के दान के साथ नंबर वन पर, मुकेश अंबानी एंड फैमिली 407 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर, बजाज फैमिली 352 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर, कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली 334 करोड़ रुपये के साथ चौथे स्थान पर और गौतम अडानी एंड फैमिली 330 करोड़ रुपये के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

10 परोपकारी कारोबारियों ने दान में दी कुल इतनी रकम

देश के टॉप 10 परोपकारियों ने सम्मिलित रूप से 4625 करोड़ रुपये का दान वित्त वर्ष 2024 में दिया है. इसके दम पर देश में कारोबारियों की तरफ से दान के तौर पर दी गई रकम का कुल 53 फीसदी शुरुआती 10 कारोबारियों ने ही दिया है. दान के तौर पर जो शीर्ष रकम दी गई है वो कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी के तौर पर शिक्षा, क्वालिटी लर्निंग और शैक्षिक प्रोजेक्ट्स के लिए मुख्य तौर पर जा रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

17 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

19 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

20 hours ago

बड़ी खबरें