✕

होम / बिजनेस / Nokia ने किया छंटनी का ऐलान, 2000 से ज्यादा कर्मचारियों को किया बाहर, सामने आई ये वजह

Nokia ने किया छंटनी का ऐलान, 2000 से ज्यादा कर्मचारियों को किया बाहर, सामने आई ये वजह

चर्चित कंपनी नोकिया ने 2000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी ने यह छंटनी ग्रेटर चीन में की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Nokia ने करीब 2000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है. यह छंटनी ग्रेटर चीन में की गई है और कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग वन फिफ्थ है. मीडिया की एक रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से कहा गया है कि नोकिया यूरोप भर में 350 और लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने का प्लान कर रही है. ऐसा लागत कम करने के प्रयासों के तहत किया जा रहा है. नोकिया ने पिछले साल लागत कम करने और 2026 तक 80 करोड़ यूरो से लेकर 1.2 अरब यूरो के बीच बचत करने के लिए 14,000 नौकरियों में कटौती की योजना बनाई थी. ये छंटनी उसी प्लान का हिस्सा हैं.

नोकिया के प्रवक्ता ने की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोकिया के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि कंपनी ने यूरोप में 350 कर्मचारियों की छंटनी से संबंधित कंसल्टेशंस शुरू कर दिए हैं. कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2023 तक नोकिया के पास ग्रेटर चीन में 10,400 कर्मचारी और यूरोप में 37,400 कर्मचारी थे. जब नोकिया ने पिछले साल नौकरी में कटौती की घोषणा की थी, तब उसके कुल कर्मचारी लगभग 86,000 थे. कंपनी ने 2026 तक अपने कर्मचारियों की संख्या को घटाकर 72,000 से 77,000 के बीच करने की योजना बनाई थी. प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में नोकिया के पास 78,500 से थोड़े ज्यादा कर्मचारी हैं.

इन वजहों से छंटनी का ऐलान

रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया ने यह कदम लागत कम करने की स्टैटेजी का हिस्सा बताया है. कंपनी ने पहले 2023 में भी 14,000 नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की थी. दरअसल, नोकिया का लक्ष्य इन छंटनी के जरिए 2026 तक 800 मिलियन यूरो ($868 मिलियन) और 1.2 बिलियन यूरो के बीच बचत करना है. नोकिया के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को यूरोपीय नौकरियों में कटौती की पुष्टि की है. हालांकि, चीन में कटौती के बारे में कोई कमेंट्री नहीं की.

अमेरिका के बैन का नोकिया के बिजनेस पर भी असर

नोकिया में रीस्ट्रक्चरिंग चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बीच हो रहे हैं. खास तौर पर चीन में जो कंपनी के लिए अहम मार्केट रहा है. बता दें कि हुवावे और जेडटीई जैसी चीनी कंपनियों पर अमेरिका के बैन ने नोकिया के कारोबार को प्रभावित किया है, क्योंकि चीनी कंपनियों ने नोकिया और उसके इंडस्ट्री साथी एरिक्सन के साथ अपने अनुबंध कम कर दिए हैं. इससे नोकिया के बिक्री पर असर पड़ा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

10 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

13 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

13 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

8 hours ago