होम / बिजनेस / नोएडा के ट्विन टॉवर को गिराने के लिए कितना लगेगा विस्फोटक, सही जानकारी अब आई सामने

नोएडा के ट्विन टॉवर को गिराने के लिए कितना लगेगा विस्फोटक, सही जानकारी अब आई सामने

पहले विस्फोटक लगने की प्रक्रिया आज से शुरू होनी थी लेकिन चीफ एक्सप्लोसिव ऑफिसर से NOC न मिलने की वजह से मामला टल गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः नोएडा के सुपरटेक ट्विन टॉवर में बुधवार से विस्फोटक लगाने की प्रक्रिया की शुरुआत होगी. पहले विस्फोटक लगने की प्रक्रिया आज से शुरू होनी थी लेकिन चीफ एक्सप्लोसिव ऑफिसर से NOC न मिलने की वजह से मामला टल गया. सुपरटेक ट्विन टावर (Supertech Twin Tower) सियान और एपेक्स 21 अगस्त की दोपहर को गिराए जाएंगे. 20 अगस्त तक टावर में विस्फोटक (Explosive) लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा. 14 अगस्त तक मॉकड्रिल (Mockdrill) चलेगी. 

ऐसे लगाएं जाएंगे विस्फोटक

नोएडा पुलिस (Noida Police) ने अभी एडिफिस कंपनी को बारुद लाने और टावर में लगाने की एनओसी (NOC) नहीं दी है.आगरा में स्तिथ रीजनल ऑफिस से विस्फोटक लगाने की एक रिपोर्ट को नागपुर जाना था, लेकिन वो समय से पहुंची नहीं है.  सोमवार की देर रात आगरा से यह रिपोर्ट नागपुर भेज दी गई है. ऐसे में आज शाम तक नोएडा पुलिस से एनओसी मिल जाने की उम्मीद जताई जा रही है.

सुबह 4 बजे से पुलिस की निगरानी में लाया जाएगा विस्फोटक

फिलहाल दोनों टावरों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. अब 24 घंटे नोएडा पुलिस की निगाह टावर पर रहेगी. बारुद लगाने के दौरान भी सीसीटीवी से पूरे परिसर में निगाह रखी जाएगी. सीसीटीवी लगाने का काम भी चल रहा है. इसके लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है. आज अगर पुलिस को NOC मिल जाती है तो  देर रात विस्फोटक लाने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी. कल सुबह से दो गाड़ियों में पलवल से आएगा विस्फोटक जिसमें एक गाड़ी में जिलेटिन की रॉड, दूसरी में डेटोनेटर आएंगे. 

3700 किलो विस्फोटक से गिराई जाएगी इमारत

टावर गिराने में कुल 3.7 हजार किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा.रोजाना 200 किलो विस्फोटक लगाया जाएगा. सुपरटेक ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने के दौरान सिर्फ तकनीशियनों को ही जाने की अनुमति होगी. इसके अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं होगी. इस दौरान दोनों टावर की सुरक्षा स्थानीय पुलिस के हवाले रहेगी. विस्फोटक यूपी के बाहर नागपुर से खरीदा गया है. विस्फोटक को नोएडा से दूर पलवल के पास रखा गया है. प्लान के मुताबिक 2 अगस्त से टावर में विस्फोटक लगाने का काम शुरू हो जाएगा. रोजाना पुलिस की सिक्योरिटी में ही विस्फोटक पलवल से नोएडा तक आएगा.

ऐसे लगाया जाएगा विस्फोटक

विस्फोटक ग्राउंड फ्लोर से लेकर 1 और 2 फ्लोर तक तो लगातार विस्फोटक रखा जाता है. बिल्डिंग के कॉलम और बीम को वी शेप में काटा जाएगा और फिर उसके अंदर जिलेटिन की छड़ रख दी जाएगी. लेकिन उसके बाद 4-4 फ्लोर का गैप देकर जैसे दूसरे के बाद 6 पर और 6 क बाद 10, 14, 18 और 22वें जानकारों की मानें तो किसी भी हाईराइज बिल्डिंग को गिराने के लिए उसके कॉलम और बीम में फ्लोर पर विस्फोटक भरा जाएगा. सूत्रों की मानें तो इसके लिए पूरी बिल्डिंग में करीब 7 हजार छेद किए जाएंगे. विस्फोटक लगाने का काम एडिफिस कंपनी के इंजीनियर करेंगे. 

खाली कराईं जाएंगी ये सोसाइटियां

विस्फोट करने से पहले नोएडा पुलिस ट्विन टावर के पास में सभी रिहायशी व कमर्शियल कॉम्पलेक्स को खाली करा लेगी. आसपास के 1396 फ्लैटों में रहने वाले परिवारों को दूसरे स्थान पर भेजा जाएगा. इस दौरान आसपास के लोगों को कार और दोपहिया वाहन भी अपने साथ ले जाने होंगे, क्योंकि विस्फोट स्थल के 100 मीटर के दायरे में न तो सड़कों पर और न ही बिल्ड़िंगों के बेसमेंट में किसी वाहन को जाने की अनुमति होगी.

ट्विन टावर्स, एपेक्स और सेयेन, एक तरफ सुपरटेक के एमराल्ड कोर्ट की बिल्डिंगों और दूसरी तरफ एटीएस ग्रीन्स विलेज से घिरे हुए हैं. एमराल्ड कोर्ट में 660 फ्लैट हैं और ग्रीन्स विलेज में 736 हैं. जिनमें से सभी को खाली करना होगा, इसमें लगभग 5000 निवासी प्रभावित होंगे.

VIDEO: अडानी को टक्कर देने के लिए अंबानी ने तैयार किया ये प्लान

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

13 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

14 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

14 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

8 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

8 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

14 hours ago