✕

होम / बिजनेस / सौतेले भाई नोएल संभालेंगे रतन टाटा की विरासत, Tata Trusts के चेयरमैन नियुक्त

सौतेले भाई नोएल संभालेंगे रतन टाटा की विरासत, Tata Trusts के चेयरमैन नियुक्त

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. आज हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रतन टाटा का उत्तराधिकारी चुन लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) की मुंबई में हुई एक बैठक में रतन टाटा के उत्तराधिकारी का फैसला लिया गया. रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) को टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने उनके नाम पर सहमति जताई, जिसमे बाद उन्हें टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन नियुक्त करने का निर्णय लिया गया.

आज दो  बैठक हुईं
टाटा ट्रस्ट्स ने आज दो बैठकें कीं. पहली रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए और दूसरी नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए. बैठक में रतन टाटा के उत्तराधिकार के रूप में सभी सदस्यों ने नोएल टाटा के नाम पर सहमति जताई.  नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन के बेटे नोएल, रिश्ते में रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. वह पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी हैं. जिसकी संयुक्त रूप से टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है.  

ऐसा रहा है सफर 
रतन टाटा का बुधवार देर रात 86 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था. इसके बाद से उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा चल रही थी. इसी सिलसिले में आज टाटा ट्रस्ट्स की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी, जिसमें  नोएल टाटा के नाम पर मुहर लगी.  नोएल टाटा 2019 में सर रतन टाटा ट्रस्ट बोर्ड में शामिल हुए थे और 2018 में टाइटन कंपनी के वाइस चेयरमैन बने. इसके बाद मार्च 2022 में टाटा स्टील में वाइस चेयरमैन बने. नोएल के काम करने की शैली रतन टाटा से बिल्कुल अलग है. उनके तीन बच्चे हैं - माया टाटा, नेविल टाटा और लीह टाटा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

19 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago