होम / बिजनेस / Spotify पर अब नहीं सुनाई देंगे Zee Music के गाने, जानें क्या है मामला?

Spotify पर अब नहीं सुनाई देंगे Zee Music के गाने, जानें क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों कंपनियों के बीच रॉयल्टी रेट को लेकर सहमति नहीं बन पाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify और Zee Music के बीच बात नहीं बन पाई है. इसके चलते Spotify ने अपने प्लेटफॉर्म से जी म्यूजिक के ढेरों बॉलीवुड गाने हटा लिए हैं. चार्टबस्टर और कई पुराने बॉलीवुड हिट अब स्पॉटिफाई से गायब हो चुके हैं. बता दें कि दोनों कंपनियों ने पूर्व में एक करार किया हुआ था, जिसके तहत Spotify अपने प्लेटफॉर्म पर Zee Music द्वारा रिलीज गाने उपलब्ध करा रहा था. हाल ही में दोनों के बीच लाइसेंसिंग समझौता समाप्त हो गया और उसे आगे बढ़ाने पर सहमति नहीं बन पाई.  

हटाए गए ये गाने
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Spotify ने काला चश्मा, अपना बना ले, बाजीराव मस्तानी, कलंक, मैय्या मैनु, मखना, नमो नमो सहित ZEE Music के कई गानों को हटा दिया है. दोनों कंपनियों के बीच डील खत्म होने के चलते अब बॉलीवुड म्यूजिक के फैंस जी म्यूजिक द्वारा रिलीज गाने इस ऑडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नहीं सुन पाएंगे. Spotify ने पुष्टि की है कि Zee Music के साथ लाइसेंसिंग समझौता रिन्यू नहीं होने के कारण उसने कई बॉलीवुड गानों को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.

इस वजह से अटकी बात
Zee Music भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक लेबल कंपनियों में से एक है. ये कंपनी, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का एक हिस्सा है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों कंपनियों के बीच रॉयल्टी रेट को लेकर सहमति नहीं बन पाई है. दरअसल, Zee Music ने स्पॉटिफाई पर अपने म्यूजिक कैटलॉग की बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर ज्यादा रॉयल्टी रेट की मांग की थी, जिसके लिए Spotify तैयार नहीं है. इसी वजह से दोनों कंपनियों के बीच करार पर सहमति नहीं बन पाई है.

बातचीत को तैयार, लेकिन...
वहीं, Spotify की तरफ से कहा गया है कि वो पहले से ही Zee Music को हायर रॉयल्टी रेट उपलब्ध करा रहा है, ऐसे में इसमें इजाफे की Zee की मांग अनुचित है. Zee Music ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वो इस मुद्दे पर Spotify से बातचीत करने को तैयार है, लेकिन उसकी मांग में कोई बदलाव नहीं आएगा. दोनों कंपनियां जिस तरह से अपने स्टैंड पर कायम है, उसे देखते हुए लगता नहीं कि दोनों जल्द किसी समझौते पर पहुंच पाएंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

67वें जन्मदिन पर खास: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

3 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

16 minutes ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

58 minutes ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

1 hour ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

2 hours ago

बड़ी खबरें