✕

होम / बिजनेस / Adani Group की 11 कंपनियों में किसी पर भी अमेरिका में आरोप नहीं, ग्रुप CFO ने दी सफाई

Adani Group की 11 कंपनियों में किसी पर भी अमेरिका में आरोप नहीं, ग्रुप CFO ने दी सफाई

CFO जुगेशिंदर सिंह ने लिखा इस मामले में विस्तृत और सटीक जानकारी एक सही प्‍लेटफॉर्म पर शेयर की जाएगी. हमें इस बारे में महज दो दिन पहले ही पता चला कि कुछ गड़बड़ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ह‍िंडनबर्ग र‍िपोर्ट, अमेर‍िका में केस और सेबी...इन सबसे यही लग रहा है क‍ि अडानी ग्रुप की मुश्‍क‍िलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अमेरिका की एक अदालत ने अडानी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के बाद, भारत में शेयर बाजार को रेग्‍युलेट करने वाली सेबी (SEBI) अडानी ग्रुप की कंपनियों के ख‍िलाफ जांच शुरू कर सकती है. इस बीच अडानी ग्रुप के CFO जुगेशिंदर सिंह (Jugeshinder Singh) ने X पर एक पोस्ट के जर‍िये अपनी सफाई दी है. उन्होंने लिखा- अडानी ग्रुप की किसी कंपनी पर सीधा आरोप नहीं है. मामले की जांच जारी है और ग्रुप की तरफ से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया उचित समय पर दी जाएगी.

दो दिन पहले ही पता चला-कुछ गड़बड़ है

CFO जुगेशिंदर सिंह की तरफ से अपनी पोस्‍ट में ल‍िखा गया क‍ि पिछले दो दिन में आप लोगों ने अडानी ग्रुप से जुड़ी कई खबरें सुनी होंगी. यह मामला खासतौर पर Adani Green के एक कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा हुआ है. यह अडानी ग्रीन के कुल बिजनेस का महज 10% है. सिंह ने लिखा इस मामले में विस्तृत और सटीक जानकारी एक सही प्‍लेटफॉर्म पर शेयर की जाएगी. हमें इस बारे में महज दो दिन पहले ही पता चला कि कुछ गड़बड़ है. हालांक‍ि इसका हमें पहले से कुछ शक था और हमने फरवरी 2024 में जो दस्तावेज जारी किया था, उसमें इस बारे में लिखा भी था. यह 31 मार्च 2023 को हमारे सालाना रिपोर्ट के बाद हमारी किसी भी कंपनी या उसके सहयोगियों की तरफ से पहली बार सार्वजनिक रूप से जारी किया गया दस्तावेज था.

कंपनियों पर किसी गलत काम का आरोप नहीं

अडानी ग्रुप की 11 सार्वजनिक कंपनियों में से कोई भी हालिया DOJ (डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस) के legal filings में "defendant" नहीं है. CFO ने यह भी साफ क‍िया क‍ि किसी भी कंपनी या उसकी सहायक कंपनियों पर किसी प्रकार के गलत काम का आरोप नहीं है. CFO ने कहा कि कई रिपोर्ट्स और खबरें दूसरे मामलों से जोड़कर सुर्खियां बन नहीं हैं. उन्होंने गुजार‍िश की क‍ि इस मामले पर ग्रुप की तरफ से विस्तृत प्रतिक्रिया उचित समय पर दी जाएगी.

'ये केवल आरोप हैं'

सीएफओ जुगेशिंदर सिंह ने बताया क‍ि DOJ के वकीलों के अनुसार, ये केवल "आरोप" हैं. कानून की भाषा में आरोपित को निर्दोष माना जाता है. अडानी ग्रुप इस पूरे मामले की गहराई से स्‍टडी कर रहा है. कानूनी परामर्श के बाद ही सार्वजनिक रूप से क‍िसी भी तरह की टिप्पणी की जाएगी. CFO ने यह भी कहा कि ग्रुप पूरी पारदर्शिता के साथ सभी मामलों पर व‍िस्‍तृत जवाब देगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

8 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

10 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

11 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

11 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

11 hours ago

बड़ी खबरें