✕

होम / बिजनेस / Gadkari के हाईवे पर तेजी से दौड़ेगी विकास की गाड़ी, इस बार भी बनाया है धांसू प्लान

Gadkari के हाईवे पर तेजी से दौड़ेगी विकास की गाड़ी, इस बार भी बनाया है धांसू प्लान

नितिन गडकरी के कामकाज की हमेशा से तारीफ होती रही है. उनके इस कार्यकाल में भी बहुत कुछ नया देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की गिनती मोदी सरकार के सबसे सफल मंत्रियों में होती हैं. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के तौर पर उन्होंने सफर को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाये हैं. यही वजह है कि मोदी 3.0 में भी उन्हें इसी मंत्रालय की कमान सौंपी गई है. अपने इस कार्यकाल में भी गडकरी ने देश के शहरों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए खास प्लान तैयार किया है. इसके लिए उनके मंत्रालय ने कैबिनेट से 22 लाख करोड़ रुपए के निवेश की मंजूरी मांगी है. मंत्रालय की योजना 2031-32 तक देश में 30,600 किलोमीटर हाईवे बनाने की है.

जाममुक्त किए जाएंगे हाईवे
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग ने अपना प्लान वित्त मंत्रालय को सौंपा है. साथ ही सभी अहम मंत्रालयों को भी इससे अवगत कराया गया है. गडकरी की योजना के अनुसार, देशभऱ में 18 हजार किलोमीटर एक्सप्रेसवे और हाई स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इसके अलावा शहरों के आसपास 4000 किलोमीटर हाईवे को जाममुक्त किया जाएगा. इसी तरह, सीमांत इलाकों में भी सड़कों का जाल बनाने की योजना है, जो रणनीतिक लिहाज से बेहद अहम है. मंत्रालय का कहना है कि इस योजना के लिए 25 प्रतिशत रकम प्राइवेट सेक्टर से आएगी. 

ऐसा है पहले चरण का प्लान
सड़क परिवहन मंत्रालय ने दो चरणों में यह योजना तैयार की है. पहले चरण के तहत 2028-29 तक टेंडर जारी होंगे और उन पर 2031 तक काम पूरा कर लिया जाएगा. इन प्रोजेक्ट्स पर कुल 22 लाख करोड़ रुपए का खर्चा आएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गडकरी के मंत्रालय ने सालाना 10% बजट आवंटन बढ़ाने की मांग की है, ताकि प्रोजेक्ट्स को पूरा किया जा सके. गौरतलब है कि फरवरी में पेश अंतरिम बजट में सरकार ने सड़क परिवहन मंत्रालय को 2.78 लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया था, जो बीते वित्त वर्ष की तुलना में करीब 2.7% अधिक था. 

दूसरे चरण में बनेंगे इतने हाईवे 
दूसरे चरण की योजना के तहत 28,400 किलोमीटर हाईवे बनाया जाएगा. दूसरे चरण का कामकाज 2036-37 तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके लिए अभी किसी फंड की मांग नहीं की गई है. पहले चरण का काम पूरा होने के बाद इस पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. नितिन गडकरी के इस कार्यकाल में टोल टैक्स को लेकर भी नई व्यवस्था शुरू हो सकती है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने हाल ही में सैटेलाइट आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली लागू करने के लिए ग्लोबल टेंडर और अभिरुचि पत्र (EOI) आमंत्रित किए हैं. इसके अमल में आने के बाद हाईवे से गुजरना बेहद आसान हो जाएगा. ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) पर आधारित इस तकनीक से नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों को बिना रुके टोल का भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

3 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

6 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें