होम / बिजनेस / नितिन गडकरी ने किया ज्वैलरी फेस्टिवल का उद्घाटन, 300 शहरों में मिलेंगे इतने करोड़ के ईनाम
नितिन गडकरी ने किया ज्वैलरी फेस्टिवल का उद्घाटन, 300 शहरों में मिलेंगे इतने करोड़ के ईनाम
15 अक्टूबर से शुरू हो रही ये स्कीम 30 नवंबर तक रहेगी. उसी दौरान इसमें कूपन जीतने वालों का ड्रा पूरी तरह से पारदर्शी सिस्टम से किया जाएगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
क्या आने वाले दिनों में आपके परिवार में कोई शादी है, या आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य के लिए कोई ज्वैलरी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. अगर ऐसा है तो आप ज्वैलरी खरीदने के साथ निश्चित ईनाम भी जीत सकते हैं. देश के 300 से ज्यादा शहरों में लगने जा रहे इस फेयर के जरिए सोना खरीदने पर आप सोने से लेकर चांदी के सिक्के तक खरीद सकते हैं. बुधवार को इस फेस्टिवल की शुरुआत केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की.
उद्घाटन अवसर पर क्या बोले नितिन गडकरी?
इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं जब एमएसएमई का मंत्री था उस वक्त इस क्षेत्र के अंदर मुझे काम करने का अवसर मिला था. उस वक्त हमने ये तय किया कि हमारा एक्सपोर्ट बढ़ना चाहिए. एक्सपोर्ट डिजाइनिंग में सबसे अहम बात ये है कि हमारा डिजाइन कैसा है. हमारे जो डिजाइनर हैं वो कैसे डिजाइन तैयार करते हैं, और इस तरह से अच्छे- अच्छे डिजाइन तैयार करके हम कैसे अंतराष्ट्रीय बाजार में अपने बिजनेस को और अपनी रेप्यूटेशन को बढ़ा सकते हैं.
ये सबसे बड़ा चैलेंज हमारी इंडस्ट्री के सामने है. उन्होंने कहा कि जो आत्मनिर्भर की बात करें या 5 ट्रिलियन की बात करें तो उसके लिए हमें सभी सेक्टर में बेहतर काम करना होगा. ये ग्रोथ बढ़ाने में ये इंडस्ट्री अहम भूमिका निभाएगी. मैं इसी तरह का स्पेशल इकोनॉमिक जोन विकसित करने के लिए मैं काम कर रहा हूं.
आखिर कैसे जीत सकते हैं इस फेस्टिवल में अवॉर्ड?
ये फेस्टिवल पिछले कई सालों से लगता आ रहा है. अगर आप भी इस फेस्टिवल में ईनाम जीतना चाहते हैं तो उसके लिए आपको हर 25 हजार रुपये की खरीद पर एक कूपन मिलेगा और कुछ लोगों को सिल्वर क्वॉइन भी मिलेगा. इस क्वॉइन में इस बार नई संसद के चित्र को उकेरा गया है. इस प्रतियोगिता में विजेता कुल 35 करोड़ रुपये की ज्वैलरी जीतेंगे. 5000 कूपन के प्रत्येक सेट पर 25 ग्राम की सोने की सिक्का जैसे अन्य चमकदार ईनाम भी हैं. अन्य उपहारों में 1 किलो सोने के 5 इनाम, 10 लाख रुपये की 5 जडाउ ज्वैलरी के 5 इनाम, 10 लाख रुपये की 5 टेम्पल ज्वैलरी के 5 इनाम, 5 लाख रुपये की 10 इनाम में हीरे और मूल्यवान पत्थरों से सजी ज्वैलरी, 2.5 लाख रुपये की 10 इनाम में सोने की ज्वैलरी और Divine Solitaires के 100 इनाम में डायमंड स्टडेड सोने का सिक्का शामिल हैं.
क्या बोले जीजेसी निदेशक?
क्या बोले जीजेसी प्रेसीडेंट?
टैग्स