✕

होम / बिजनेस / नीता अंबानी दूसरी बार बनीं इस संगठन की सदस्य, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

नीता अंबानी दूसरी बार बनीं इस संगठन की सदस्य, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

नीता अंबानी को आईओसी का सदस्य दोबारा चुन लिया गया है. रिलायंस फॉउंडेशन की फॉउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी के पक्ष में सभी 93 वोटर्स ने वोट किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) ने एक बार फिर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन से नीता अंबानी में अपना विश्वास जताया है. नीता अंबानी को सर्वसम्मति से दोबारा आईओसी का सदस्य चुन लिया गया है. कुल 93 वोटर्स ने अपना वोट दिया और नीता अंबानी के पक्ष में सभी 93 वोट पड़े यानी पूरे 100 प्रतिशत. 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में नीता अंबानी पहली बार आईओसी सदस्य चुना गया था.

नीता अंबानी ने दिया धन्यवाद

अपने पुनर्निर्वाचन पर नीता अंबानी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं. मैं प्रेसिडेंट बाख और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. यह पुनर्निर्वाचन न केवल मेरे लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है. मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करना चाहती हूं और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के लिए मैं तत्पर हूं.

2016 में पहली बार बनीं थी IOC की सदस्य

नीता को पहली बार 2016 में रियो डि जिनेरियो ओलंपिक खेलों के दौरान इस प्रतिष्ठित संस्था में शामिल किया गया था. वह आईओसी में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला हैं. पिछले आठ साल से नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समित का हिस्सा है. भारत में वो आईपीएल और आईएसएल से बेहद सक्रिय तरीके से जुड़ी हैं. खेलों के प्रति उनका लगाव बेहद अलग है और भारत में खेलों के विकास में समर्पण के साथ जुटी हैं.

पहली बार बनाया गया इंडिया हाउस

बता दें कि नीता अंबानी के नेतृत्व में 40 साल के इंतजार के बाद भारत को आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी. साल 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका सफल आयोजन किया गया था. नीता अंबानी की लीडरशिप में ही पहली बार ओलंपिक में इंडिया हाउस बनाया गया है, जो पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों, समर्थकों व दर्शकों के लिए भारत से दूर एक घर की तरह है.

नीता अंबानी की नेटवर्थ

नीता अंबानी यूं तो देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी हैं जिनकी नेटवर्थ 7.65 लाख करोड़ रुपए है. हालांकि नीता अंबानी की अपनी नेटवर्थ भी बहुत ज्यादा हैं. वह 25 हजार करोड़ रुपए की मालकिन है. नीता धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की भी चेयरपर्सन हैं और वह साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में भी शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

20 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

20 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

21 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

14 hours ago