होम / बिजनेस / ये हैं देश की सबसे ताकतवर बिज़नेस वुमन, जानें फॉर्च्यून की लिस्ट में किसे मिली जगह
ये हैं देश की सबसे ताकतवर बिज़नेस वुमन, जानें फॉर्च्यून की लिस्ट में किसे मिली जगह
फॉर्च्यून ने इंडियाज मोस्ट पावरफुल वुमन इन बिजनेस-2022 की रैंकिंग जारी कर दी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी को देश की सबसे पावरफुल बिज़नेस वुमन बन गई हैं. फॉर्च्यून इंडियाज मोस्ट पावरफुल वुमन इन बिजनेस-2022 की रैंकिंग में दोनों को संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रखा गया है. वहीं, Chanel की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लीना नायर भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
इन्हें भी मिली जगह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉर्च्यून इंडियाज मोस्ट पावरफुल वुमन इन बिजनेस-2022 की रैंकिंग में नायका की CEO फाल्गुनी नायर, IMF की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ, सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने भी जगह बनाई है. वहीं, इस लिस्ट में शामिल होने वाली ईशा अंबानी सबसे युवा महिला हैं.
सीतारमण की जमकर तारीफ
फॉर्च्यून ने फाइनेंस मिनिस्टर सीतारमण के लिए कहा कि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से उत्पन्न विकट आर्थिक परस्थितियों का उन्होंने जमकर सामना किया. देश में महंगाई काबू में रखने और राजस्व बढ़ाने के लिए उन्हें पहला स्थान मिला है. फॉर्च्यून के मुताबिक, आर्थिक मोर्चे पर वित्त मंत्री ने कई कड़े फैसले लिए.
अंबानी के बारे में कही ये बात
फॉर्च्यून ने नीता अंबानी को मल्टी टास्कर बताते हुए कहा कि नीता देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस की निदेशक और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन होने के साथ-साथ रिलायंस के मुख्य कारोबार और परिवार के बीच कड़ी का काम करती हैं. पत्रिका ने कहा कि व्यक्तिगत व्यस्तताओं के बावजूद पिछले वर्ष उन्होंने जियो वर्ल्ड सेंटर और जियो इंस्टीट्यूट को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई. रिलायंस फाउंडेशन के शिक्षा और स्वास्थ्य कार्यक्रमों का नेतृत्व किया.
टैग्स