✕

होम / बिजनेस / निला स्पेसेज ने पर्यावरण-केंद्रित अर्थ फंड में ₹5 करोड़ का निवेश किया

निला स्पेसेज ने पर्यावरण-केंद्रित अर्थ फंड में ₹5 करोड़ का निवेश किया

भारत के प्रमुख प्रॉपटेक फंड के साथ साझेदारी के जरिए कंपनी ने भविष्य के लिए तैयार होने की दिशा में एक कदम बढ़ाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी निला स्पेसेज लिमिटेड (NILASPACES) ने आज घोषणा की है कि वह अर्थ फंड में एक लिमिटेड पार्टनर (LP) बन गई है. यह फंड रियल एस्टेट और पर्यावरणीय नवाचार के संगम पर काम कर रहे हाई-इम्पैक्ट स्टार्टअप्स में निवेश करता है.

यह निवेश निला स्पेसेज़ की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो संचालन में उत्कृष्टता, कार्बन उत्सर्जन में कटौती और भविष्य के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में है. लिमिटेड पार्टनर के रूप में कंपनी को स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, लो-कार्बन सामग्री और डिजिटल निर्माण प्रक्रियाओं जैसे क्षेत्रों में उभरते उपक्रमों तक प्राथमिक पहुंच मिलेगी.

निला स्पेसेज़ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीप वडोदरिया ने कहा, “अर्थ फंड में हमारी भागीदारी हमें हमारे प्रोजेक्ट्स में अगली पीढ़ी के समाधानों को अपनाने की क्षमता देती है. यह कदम इस विश्वास को दर्शाता है कि रियल एस्टेट का भविष्य उन्हीं डेवलपर्स के हाथ में होगा जो तकनीक के जरिए एसेट्स को नए सिरे से गढ़ते हैं – चाहे वह निर्माण हो, संचालन या अनुभव.”

इस अवसर पर अर्थ फंड की प्रायोजक निरुपा शंकर ने कहा, “हम निला स्पेसेज का स्वागत करते हैं. यह प्रतिबद्धता हमारे साझा विश्वास को दर्शाती है: अब रियल एस्टेट में नवाचार विकल्प नहीं, बल्कि बुनियाद बन चुका है. भविष्य उन विचारों और तकनीकों में निवेश से बनेगा, जो एसेट्स को समय के साथ सुरक्षित रखते हैं.”

अर्थ फंड के दूसरे प्रायोजक अभिजीत पई ने कहा, “यह साझेदारी हमारे लिए आदर्श है, जहां पूंजी, विश्वसनीयता और पर्यावरणीय चेतना एक साथ आती है.”

निला स्पेसेज़ द्वारा किया गया ₹5 करोड़ का यह निवेश कंपनी की पूंजी आवंटन नीति के अनुरूप है और आंतरिक स्रोतों से किया जाएगा. इससे कंपनी को अपने पोर्टफोलियो को भविष्य के लिहाज़ से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में भी इसका सार्थक योगदान होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

18 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

19 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

19 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago