✕

होम / बिजनेस / निखिल कामत ने लॉन्च किया नया WTF गेमिंग फंड, जानिए किसे मिलेगा इसका फायदा?

निखिल कामत ने लॉन्च किया नया WTF गेमिंग फंड, जानिए किसे मिलेगा इसका फायदा?

फंड के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. निखिल ने इस फंड में रजिस्टर करने के लिए सभी यूजर्स से आग्रह किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने कुछ गेमिंग कंपनियों के फाउंडर्स को टैग भी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Zerodha के को-फाउंडर Nikhil Kamath ने एक नए फंड की शुरुआत की है. इस फंड का नाम है WTF Gaming Fund. यह फंड उन सभी आंत्रप्रेन्योर्स और डेवलपर्स के लिए लॉन्च किया गया है, जो गेमिंग इंडस्ट्री में कुछ बड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. इस फंड को लॉन्च करने के बारे में खुद निखिल कामत ने एक एक्स पोस्ट करते हुए सभी को बताया है. बता दें कि कुछ समय पहले ही उन्होंने WTFund की भी शुरुआत की थी.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

निखिल कामत ने एक्स पर लिखा कि जब मैं छोटा था, तो क्रिकेट ही एक खेल हुआ करता था, जिसे पूरी अटेंशन मिलती थी. भले ही बात हो क्रिकेट खेलने की, देखने की या दोस्तों को चीयर करने की, क्रिकेट को सारी अटेंशन मिलती थी. आज के वक्त में यह देखना बहुत ही हैरान करने वाला है, जिस तरह से गेमिंग इंडस्ट्री वक्त के साथ-साथ बढ़ी है. उन्होंने कहा कि फंड के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. निखिल ने इस फंड में रजिस्टर करने के लिए सभी यूजर्स से आग्रह किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने कुछ गेमिंग कंपनियों के फाउंडर्स को टैग भी किया है. 

इससे पहले कर चुके हैं WTFund शुरूआत

Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत ने इसी साल अप्रैल में WTFund नाम से एक फंड की शुरुआत की थी. इस फंड के जरिए 25 साल से कम के 40 युवा आंत्रप्रेन्योर्स की कंपनियों में निवेश किया जाने का लक्ष्य था. यह फंड उन युवा उद्यमियों को सपोर्ट करेगा, जो एक क्रांति लाना चाहते हैं और जिनमें ऐसा करने की ताकत दिखती है. इससे उभरते फाउंडर्स, क्रिएटर्स, मेकर्स और ड्रीमर्स की काफी मदद होगी. यह फंड ना सिर्फ पैसों से मदद मुहैया कराएगा, बल्कि उनकी ही तरह सोचने वाले दूसरे लोगों से जुड़ने का मौका भी देगा. इससे फाउंडर्स को काफी मदद मिलेगी, क्योंकि वह अपने विचारों को और बेहतर बना सकेंगे.

क्या खास है WTFund में?

निखिल कामत का यह फंड कुछ अलग करने की ताकत रखने वालों को 20 लाख रुपये का ग्रांट देगा और साथ ही सपोर्ट भी मुहैया कराएगा. इसकी अच्छी बात यह है कि इन पैसों के बदले उन स्टार्टअप फाउंडर्स को अपनी इक्विटी भी डाइल्यूट करने की जरूरत नहीं होगी. इसका मतलब है कि इस फंड के बदले निखिल कामत उन स्टार्टअप फाउंडर्स की कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं लेंगे.

नजारा टेक में भी किया है निवेश

इससे पहले मार्च में निखिल कामत और उनके भाई नितिन कामत ने गेमिंग स्टॉक नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) के 11.5 लाख शेयर खरीदे हैं. दोनों भाईयों ने प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए नजारा टेक में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया. इस स्टॉक में दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला का भी निवेश है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

30 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

52 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

30 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

52 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago