होम / बिजनेस / Nike, Adidas के जूते बनाने वाली ये दिग्गज कंपनी आ रही है भारत, यहां लगेगी फैक्ट्री

Nike, Adidas के जूते बनाने वाली ये दिग्गज कंपनी आ रही है भारत, यहां लगेगी फैक्ट्री

भारत से जूतों का जितना निर्यात होता है, उसमें 45 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले तमिलनाडु की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नाइकी, एडिडास, टिंबरलैंड और न्यू बैलेंस (Nike, Adidas, Timberland & New Balance) जैसे इंटरनेशनल ब्रैंड के जूते बनाने वाली दिग्गज ताइवान कंपनी पोउ शेन (Pou Chen) भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने जा रही है. कंपनी की योजना 2,302 करोड़ की लागत से तमिलनाडु में अपनी फैक्ट्री लगाने की है. इसके बाद Nike जैसे ब्रैंड के जूतों पर भी ‘मेड इन इंडिया’ का टैग लग जाएगा. 

इन देशों में भी मौजूदगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pou Chen के वाइस प्रेसिडेंट जॉर्ज लियू अपनी योजना के संबंध में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ एक बैठक भी कर चुके हैं. Pou Chen ने वित्त वर्ष 2012 में 272 मिलियन से अधिक जूते तैयार कर दुनियाभर में भेजे थे, जो एक साल पहले की तुलना में लगभग 14 प्रतिशत अधिक है. कंपनी बांग्लादेश, कंबोडिया, म्यांमार और वियतनाम में पहले ही अपने प्लांट स्थापित कर चुकी है.

इस तरह मिलेगा लाभ
पोउ शेन को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ब्रैंडेड शूज मेकर कंपनी माना जाता है. कंपनी के भारत में एंट्री से जहां उसे एक बड़ा बाजार मिलेगा. वहीं, नाइकी और एडिडास जैसे ब्रैंडेड शूज की कीमतों में कमी आने की संभावना बढ़ जाएगी, क्योंकि इन्हें भारत में ही तैयार किया जाएगा. इसके अलावा, तमिलनाडु में लगने वाली फैक्टरी से राज्य में 20,000 नौकरियां भी पैदा होने का अनुमान है. बता दें कि ताइवान की और कंपनी Hong Fu Group भी तमिलनाडु में फुटवियर यूनिट स्थापित करने के लिए सरकार के साथ डील कर चुकी है. ये कंपनी राज्य में 1000 करोड़ का निवेश करेगी.

तमिलनाडु पहली पसंद
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत से जूतों का जितना निर्यात होता है, उसमें 45 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले तमिलनाडु की है. तमिलनाडु देश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए कंपनियों की पहली पसंद बनता जा रहा है. Pou Chen और Hong Fu Group जैसी फुटवियर कंपनियों के अलावा, Apple के सप्लायर फॉक्सकॉन, सैलकॉम्प और पेगाट्रॉन ने भी तमिलनाडु में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. दरअसल, कोरोना महामारी और चीन-ताइवान विवाद के चलते ग्लोबल कंपनियां भारत को अपने नए ठिकाने के तौर पर देख रही हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

9 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

10 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

10 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

12 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

14 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

10 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

9 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

10 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.