होम / बिजनेस / सरकारी बैंकों में पैसा लगाने वालों को मिला उम्मीद से ज्यादा, उछाल पर Nifty PSU Bank 

सरकारी बैंकों में पैसा लगाने वालों को मिला उम्मीद से ज्यादा, उछाल पर Nifty PSU Bank 

पिछले कुछ वक्त से सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी का दौर देखने को मिल रहा है. इसकी वजह है बैंकों की सुधरती आर्थिक सेहत.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी बैंक (PSU Banks) पिछले कुछ समय से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इन बैंकों की आर्थिक सेहत सुधर रही है और NPA घट रहा है. यही वजह है कि स्टॉक मार्केट (Stock Market) में इन बैंकों के शेयर भी निवेशकों को खुश कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी बैंकों के इंडेक्स यानी Nifty PSU Bank में तेजी का दौर जारी है. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 12 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है. 2023 में अब तक निफ्टी पीएसयू बैंकिंग इंडेक्स में करीब 23% की तेजी देखने को मिली है.

चढ़ रहे बैंकों के शेयर
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सरकारी बैंकों के बेहतर नतीजों और आकर्षक वैल्युएशन के चलते Nifty PSU Bank में तेजी आ रही है. कई सरकारी बैंकों के शेयरों में इस साल अब तक (YTD) अच्छा-खासा उछाल आया है. उदाहरण के तौर पर Bank of Maharashtra का स्टॉक 50.08% चढ़ चुका है. इसी तरह, Central Bank 49.54%, PNB 46.72%, Union Bank 40.17%, Indian Bank 38.56%, Canara Bank 27.32% और Punjab and Sind Bank के शेयर 32.56% की तेजी दिखा चुके हैं. इन बैंकों ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर खुश कर दिया है. 

ये भी पढ़ें - Upcoming IPO: आईपीओ में पैसा लगाने का है मन, तो इस महीने मिलेंगे ये ऑप्शन

आकर्षक वैल्यूएशन
एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी बैंक वैल्युएशन के लिहाज से भी आकर्षक स्थिति में हैं. बैंक ऑफ महाराष्ट्र का Price to Earnings Ratio (P/E) 9.4 गुना है. बैंक वैल्यू की तुलना में यह स्टॉक लगभग 94% ऊपर है. इसी तरह, Central Bank का P/E 18.9 गुना, PNB Bank का P/E 15.6 गुना, Indian Bank का P/E 7.40 गुना, Union Bank का P/E7.06 गुना और Canara Bank का P/E 8.3 गुना पर है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Nifty PSU Bank में बढ़त का दौर अभी कायम रह सकता है, क्योंकि बाजार इस समय पॉजिटिव मूड में है. 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों से बाजार उत्साहित है. सोमवार को मार्केट ने तूफानी तेजी दर्ज की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

13 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

14 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

16 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

17 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.