✕

होम / बिजनेस / NHAI को यहां से हुआ 12,00 करोड़ रुपये का फायदा, कर्ज का बोझ भी हुआ कम

NHAI को यहां से हुआ 12,00 करोड़ रुपये का फायदा, कर्ज का बोझ भी हुआ कम

NHAI ने चालू वित्त वर्ष में 56,000 करोड़ रुपये के कर्ज का पूर्व भुगतान किया है. इससे 1,200 करोड़ रुपये की ब्याज लागत की बचत हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को बड़ा फायदा हुआ है. दरअसल, एनएचएआई ने चालू वित्त वर्ष में 56,000 करोड़ रुपये के कर्ज का पूर्व भुगतान (Prepay) किया है. इससे एनएचएआई को लगभग 1,200 करोड़ रुपये की ब्याज लागत की बचत हुई है. चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में एनएचएआई का कुल कर्ज 3.35 लाख करोड़ रुपये था. 2024-25 की तीसरी तिमाही के अंत तक यह घटकर लगभग 2.76 लाख करोड़ रुपये रह गया, ऐसे में अब एनएचएआई अपने कर्ज के बोझ को कम करने में सफल हो रहा है. तो आइए जानते हैं एनएचएआई ने यह पैसे कहां से कमाए हैं? 

NHAI को यहां से हुआ फायदा
एनएचएआई भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है. इसका गठन 1988 में किया गया था. एनएचएआई देश के राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनएचएआई ने InvIT से प्राप्त 15,700 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज के पूर्व भुगतान के लिए किया है. इसके अलावा, राष्ट्रीय लघु बचत निधि (30,000 करोड़ रुपये) और भारतीय स्टेट बैंक (10,000 करोड़ रुपये) को भी 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया गया है. ये संस्थान ऊंची ब्याज दरें वसूलते थे. पिछले साल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनएचएआई के लिए 1.68 लाख करोड़ रुपये का आवंटन रखा था. 

NHAI की वित्तीय स्थिति होगी मजबूत
यह कदम एनएचएआई की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा. कर्ज कम होने से ब्याज पर खर्च भी कम होगा. बची हुई राशि का इस्तेमाल नए राजमार्ग परियोजनाओं के लिए किया जा सकता है. InvIT एक तरह का निवेश ट्रस्ट है जिससे एनएचएआई को धन प्राप्त हुआ. राष्ट्रीय लघु बचत निधि और SBI को कर्ज चुकाने से एनएचएआई को ऊंची ब्याज दरों से छुटकारा मिला है. सरकार का लक्ष्य है कि एनएचएआई की वित्तीय स्थिति और मजबूत हो. इससे देश में बुनियादी ढांचे के विकास को रफ्तार मिलेगी. नए राजमार्ग बनने से यातायात सुगम होगा और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. एनएचएआई का कर्ज कम होना देश के लिए एक अच्छी खबर है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

23 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

23 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago